/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/22/22-a-2025-10-22-11-36-39.png)
अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी की भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार है और वसूली की जा रही है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और कहा कि वसूली करवाने का यह कारण उनकी 'प्रधानमंत्री पद' की महत्वाकांक्षा भी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के 'मुख्य सत्ताधारियों' की आपसी लड़ाई बहुत बड़ी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक पुलिसवाला ट्रकवालों से वसूली करता और सौदेबाजी करता नजर आ रहा है।
'मुख्यमंत्री कोष' को 'प्रधानमंत्री कोष' से बड़ा किया जा रहा
सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि राज्य में वसूली, घूस, कमीशन और चंदे से जमा किए जा रहे अकूत धन से मुख्यमंत्री 'महापद' यानी 'प्रधानमंत्री पद' पाने की तैयारी कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री कोष' को 'प्रधानमंत्री कोष' से बड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की भी यही परंपरा रही है कि जिसके पास 'महाकोष' की व्यवस्था होगी, उसकी ही 'प्रधान दावेदारी' होगी।
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपाई भ्रष्टाचार के कारण हो रही वसूली के कारण हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं और इनकी आपसी रस्साकशी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
https://x.com/yadavakhilesh/status/1980859884762722389
यह भी पढ़े : UP News : पंजाब के लिए यूपी से भेजा गया 1,000 क्विवंटल उन्नत किस्म का गेहूं बीज
akhileshyadav | Akhilesh Yadav | samajwadi party | CM Yogi Adityanath | CM yogi | bjp | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us