/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/27/27-a1-3-2025-11-27-07-53-46.png)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा ने बुधवार देर रात 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें पांच जिलों में मौजूदा पदाधिकारियों पर दोबारा भरोसा जताया गया है, जबकि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को पद से हटा दिया गया है। उन पर संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए लेने के आरोप लगे थे। उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इससे पहले पार्टी 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। नए बदलावों के साथ अब 98 जिलों में से 84 जिलाध्यक्ष तय हो चुके हैं, जबकि 14 जिलों में अभी भी नियुक्तियां बाकी हैं।
14 जिलों में नई नियुक्तियां
भाजपा संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जारी सूची में सात पद पिछड़ा वर्ग, छह सामान्य वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को दिया गया है। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, कौशांबी और फिरोजाबाद जिले में पुराने चेहरों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/27/27-d1-2025-11-27-07-55-10.jpeg)
यह भी पढ़ें : UP Politics: अखिलेश का बड़ा हमला, बाबा साहब ने वोट का अधिकार दिया, भाजपा उसी को छीन रही
यह भी पढ़ें : UP Politics: संविधान दिवस पर बोलीं मायावती, ईमानदारी से काम करें केंद्र व राज्य सरकारें
यह भी पढ़ें : UP News: CM Yogi बोले, हमारा संविधान भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला है
bjp news | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)