Advertisment

UP Politics: डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भरी हुंकार, बिहार के बाद अब बंगाल जीतेंगे

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। पिछली बार हार का अंतर बहुत कम था, इस बार हम निर्णायक जीत हासिल करेंगे। SIR लागू होने के बाद से अवैध तरीके से रहने वाले लोगों में भगदड़ है। वे देश छोड़कर भाग रहे हैं।

author-image
Vivek Srivastav
27 c6

संबोधन देते डिप्‍टी सीएम ब्रजेश सिंह। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध पर पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष अपनी संभावित हार के डर से SIR पर सवाल उठा रहा है। ब्रजेश पाठक ने बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की जीत का दावा किया। 

एक भी वोटर ने यह दावा नहीं किया कि उसका नाम हटाया गया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फिरोजाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'विपक्ष जो कुछ भी कह रहा है, वह उनकी संभावित हार के डर को दिखाता है। बिहार में SIR लागू किया गया, तो एक भी वोटर ने यह दावा नहीं किया कि उसका नाम हटाया गया। चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुए। बिहार की जनता ने 'जंगलराज' को कभी भी वापस न लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर लगाई है। उन्होंने आगे कहा, 'पश्चिम बंगाल में भी भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। पिछली बार हार का अंतर बहुत कम था, इस बार हम निर्णायक जीत हासिल करेंगे। SIR लागू होने के बाद से अवैध तरीके से रहने वाले लोगों में भगदड़ है। वे देश छोड़कर भाग रहे हैं। आगे भी अवैध तरीके से आए लोगों को देश के बाहर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।'

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली अकबरपुर का दौरा किया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली अकबरपुर का दौरा किया। उन्होंने बाबा के पैतृक घर और मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां एक किताब का विमोचन भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'फिरोजाबाद स्थित पूज्य संत बाबा नीब करौरी जी महाराज के अकबरपुर स्थित जन्मस्थली धाम पर पत्‍नी के साथ जाकर बाबा नीब करौरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।'

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP Politics: संविधान दिवस पर बोलीं मायावती, ईमानदारी से काम करें केंद्र व राज्य सरकारें

यह भी पढ़ें : UP News: CM Yogi बोले, हमारा संविधान भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला है

यह भी पढ़ें : UP Politics: अखिलेश का बड़ा हमला, बाबा साहब ने वोट का अधिकार दिया, भाजपा उसी को छीन रही

Brajesh Pathak news | Deputy CM Brajesh Pathak | Bihar SIR Case | Bihar SIR Controversy | Bihar SIR News | Bihar SIR System | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

UP Politics up politics update UP politics today Brajesh Pathak news Deputy CM Brajesh Pathak Bihar SIR News UP politics latest Bihar SIR Case Bihar SIR System up politics 2025 SIR Bihar SIR Controversy
Advertisment
Advertisment