/young-bharat-news/media/media_files/2025/12/03/03-n12-2025-12-03-17-02-39.jpg)
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम गोपाल यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि SIR के जरिए लोगों का नाम काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने ऑल पार्टी मीटिंग में यह बात बताई थी, वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे, कि अगर कोई गलत तरीकों से सत्ता में बने रहना चाहता है, तो उसे बांग्लादेश और नेपाल से सबक सीखना चाहिए। लोगों को इतिहास से सीखना चाहिए। अगर इतिहास से नहीं सीखेंगे, तो नतीजे गंभीर होंगे। उन्हें तैयार रहना चाहिए। जब फैसला आएगा, तो सबको पता चल जाएगा।
SIR पर राजनीति दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं
इटावा में पत्रकारों से रूबरू राम गोपाल यादव ने कहा, 'जब से चुनाव हो रहे हैं, तब से जिन लोगों की मौत हो जाती है, उनके नाम हटा दिए जाते हैं, जो चुनाव में मतदान करने के योग्य होते हैं, उनके नाम जोड़ दिए जाते हैं। चुनाव से करीब एक साल पहले इसे किया जाता है। इसके बाद पूरी वोटर लिस्ट दी जाती है। अगर किसी की स्पेलिंग गलत होती है, तो उसे ठीक कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया हमेशा से रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद यह प्रक्रिया लगभग खत्म कर दी गई है।'
उन्होंने कहा कि SIR पर राजनीति दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं, नहीं तो इसकी जरूरत ही नहीं पड़ रही थी। SIR के जरिए मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। चुनाव आयोग को इस तरह से काम नहीं करना चाहिए, जिस तरह से वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर कर रहा है। राम गोपाल यादव ने कहा, 'सबसे बुरी बात यह है कि इतना बड़ा काम बहुत ही कम समय में किया जा रहा है। इसी कारण BLO सुसाइड कर रहे हैं। यह अच्छा नहीं है। आप सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए हर मुमकिन तरीका और हर तरह का शॉर्टकट इस्तेमाल नहीं कर सकते। जनता सब देख रही है, आने वाले समय में इसका जवाब मिलेगा।'
यह भी पढ़ें : UP Politics: BLO की दिक्कतों और आत्महत्या जैसी घटनाओं पर गंभीर संवाद हो : मायावती
यह भी पढ़ें : UP Politics: अखिलेश का बड़ा आरोप, मतदाता सूची से लोगों के नाम काट रहे चुनाव आयोग और भाजपा
यह भी पढ़ें : UP News: सीएम योगी बोले- संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता बनाएगी प्रभावी पुलिस अधिकारी
up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update | samajwadiparty | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)