/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/24/keshav-18-j-2025-11-24-11-59-40.jpeg)
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रति समर्पित हैं, देश के सच्चे सेवक हैं और अखिलेश यादव से हजार गुना ज्यादा काम रोज करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश का अपमान है और अखिलेश यादव को अपना बयान वापस लेते हुए क्षमा मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी विजन 2047 को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि क्या तब तक प्रधानमंत्री जीवित रहेंगे?
विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी
चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर अखिलेश यादव द्वारा जताई गई आपत्ति पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि SIR लोकतंत्र का महापर्व है, जिसमें सभी लोग शामिल हों। हर सच्चा नागरिक इस प्रक्रिया का हिस्सा बन रहा है, घुसपैठियों के नाम काटे जा रहे हैं, जो स्वर्गवासी हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जा रहे हैं और जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उनके नाम जोड़े जा रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और राहुल गांधी 2047 तक सत्ता में आने का ख्वाब न देखें।
यह भी पढ़ें- भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट दांव पर
यह भी पढ़ें- Sports News : खेल मैदान बनेंगे बच्चों की नई पाठशाला, लखनऊ स्कूल गेम्स 2 से 7 दिसंबर तक
UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update | keshav prasad maurya | keshav maurya | akhilesh yadav vs keshav prasad maurya | Keshav Maurya on Akhilesh Yadav | Akhilesh Yadav | पीएम मोदी | pm modi
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)