Advertisment

प्रवासी पक्षियों के स्वागत को संवारा जा रहा वेट लैंड, पर्यटक कर सकते हैं मुफ्त सैर

लखनऊ में ईको टूरिज्म का केन्द्र बने सीजी सिटी वेट लैंड को प्रवासी पक्षियों के स्वागत में निखारा जा रहा है। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती टास्क फोर्स व टर्टल सर्वाइवल एलायंस नामक संगठन के साथ करार किया है।

author-image
Deepak Yadav
vat land

प्रवासी पक्षियों के स्वागत को वेट लैंड का किया जा रहा कायाकल्प Photograph: (LDA)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ में ईको टूरिज्म का केन्द्र बने सीजी सिटी वेट लैंड को प्रवासी पक्षियों के स्वागत में निखारा जा रहा है। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती टास्क फोर्स व टर्टल सर्वाइवल एलायंस नामक संगठन के साथ करार किया है। इसमें वेट लैंड में उपजी जलकुंभी समेत अन्य हानिकारक जलीय पौधों को हटाया जाएगा। साथ ही ठोस अपशिष्ठ का प्रबंधन करते हुए पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को नियंत्रित किया जाएगा। 

VAT 02

लखनऊ में ईको टूरिज्म का केन्द्र

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे 37 एकड़ क्षेत्रफल में वेट लैंड विकसित किया है। जोकि लखनऊ में ईको टूरिज्म का केन्द्र बन गया है। इससे शहर में विभिन्न प्रजाति के स्वदेशी व विदेशी पक्षियों के प्राकृतिक वास को बढ़ावा मिला है। अब सर्दी का मौसम आते ही प्रवासी पक्षियों ने यहां डेरा डालना शुरू कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए वेट लैंड का कायाकल्प कराया जा रहा है। जिसके लिए एलडीए ने गोमती टास्क फोर्स व टर्टल सर्वाइवल एलायंस के साथ करार किया है। 

VAT 03

हानिकारक जलीय पौधों हटाए जाना शुरू 

उपाध्यक्ष ने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के मेजर एएस नागी के नेतृत्व में गोमती टास्क फोर्स की टीम ने मौके पर काम शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत वेट लैंड की जल गुणवत्ता को सुधारने के लिए जलकुंभी समेत अन्य हानिकारक जलीय पौधों को हटाया जाएगा। ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन करते हुए प्राकृतिक जल प्रवाह को बहाल किया जाएगा। साथ ही वेट लैंड से हटाये जाने वाले जलकुंभी समेत अन्य जैविक पदार्थों को उपयोगी खाद में तब्दील किया जाएगा। 

VAT 04

जैविक तकनीकि से जल उपचार 

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जल गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए पानी के सैंपल का लैब में परीक्षण कराया जाएगा। तत्पश्चात रासायनिक/जैविक तकनीकि के इस्तेमाल से प्रदूषित जल का उपचार किया जाएगा। जल शुद्धीकरण के लिए कैना और वेटीवर आदि पौधों का प्रयोग होगा। जिससे वेट लैंड के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकेगा और जलीय जीव प्राकृतिक रूप से वास कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सीजी सिटी एसटीपी से ट्रीटेड वॉटर को वेट लैंड में सप्लाई किया जाएगा, जिससे हर मौसम में जल स्तर नियंत्रित रहेगा।

Advertisment

VAT 05

वेट लैंड में यह है खास 

वेट लैंड में बड़ी संख्या में लोग बर्ड वॉचिंग के लिए आते हैं। यहां पर्यटकों की सहूलियत के लिए बर्ड वॉचिंग हाईड, वॉच टावर व व्यूइंग डेक बनाए गए हैं, जहां से प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। क्षेत्र में भ्रमण के लिए स्टैम्प्ड पाथ-वे व रेलिंग बनायी गयी है। वर्तमान में यहां प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ वेट लैंड में निःशुल्क सैर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हजरतगंज से शहीद पथ आना-जाना अब होगा आसान : लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक बनेगा 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर

यह भीप पढ़ें- Lucknow News : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बजेगी शहनाई, शादी समारोह की 41 बुकिंग बहाल

Advertisment

यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन पर बुक हुये 974 फ्लैट, 17 नवम्बर तक बढ़ा डिस्काउंट ऑफर

LDA
Advertisment
Advertisment