Advertisment

Maha Kumbh drone show का हुआ आगाज : आसमान में बनाए गए मनमोहक आकृतियां, 26 जनवरी तक चलेगा कार्यक्रम

ड्रोन शो में श्रद्धालुओं ने देवताओं को अमृत कलश पीते हुए देखा। इसके साथ ही समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी ने शोभा बढ़ाई। ड्रोन के जरिए आसमान में महाकुम्भ

author-image
Jyoti Yadav
Maha Kumbh drone show

प्रयागराज, वाईबीएन नेटवर्क।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ इन दिनों और भी आकर्षक हो गया है। क्योंकि महाकुंभ नगर के सेक्टर -7 में 24 जनवरी से ड्रोन शो का आगाज हो चुका है। बता दें 23 जनवरी को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई और फिर ड्रोन शो के लिए रिहर्सल की गई। महाकुम्भ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए शुक्रवार 24 जनवरी को सेक्टर 7 में अद्भुत ड्रोन शो का आयोजन किया गया। यूपी पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस शो में सैकड़ों ड्रोन की मदद से आसमान में जीवंत आकृतियों का प्रदर्शन किया गया।

ड्रोन शो में श्रद्धालुओं ने देवताओं को अमृत कलश पीते हुए देखा। इसके साथ ही समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी ने शोभा बढ़ाई। ड्रोन के जरिए आसमान में महाकुम्भ और उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो उकेरा गया, जिसने सभी को आकर्षित किया। शंख बजाते हुए साधु और संगम में स्नान करते हुए संन्यासी की छवि भी बेहद आकर्षक रहीं।

इसे भी पढ़ें- करण अर्जुन' की चुलबुली 'बिंदिया' Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर की पदवी, अब कहलाएंगी ममता नंद गिरी

आसमान में फहराया तिरंगा

Advertisment

ड्रोन शो का मुख्य आकर्षण विधानसभा भवन पर लहराता तिरंगा रहा। यह दृश्य देशभक्ति और गर्व से भरा हुआ था। इस ड्रोन शो के माध्यम से महाकुम्भ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी बड़ी खूबसूरती से प्रदर्शित किया। ड्रोन शो में धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किए गए। अनेकों ड्रोन ने आकाश में अद्वितीय आकृतियां बनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह शो महाकुम्भ 2025 का एक अविस्मरणीय क्षण बन गया है। 

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh: Monalisa और Harsha के बाद भंडारे वाली लड़की की खूबसूरती के कायल हुए लोग

महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोगों के आने का अनुमान

Advertisment

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक 23 जनवरी तक महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है। तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन लाखों लोग स्नान करने और आध्यात्मिक पुण्य प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान ये संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। सरकार द्वारा लगाए गए अनुमान के मुताबिक इस साल महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोग आएंगे। सबसे अधिक तीर्थयात्रियों (करीब 3.5 करोड़) ने मकर संक्रांति पर्व पर स्नान किया था, जबकि पौष पूर्णिमा पर्व पर 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया था।

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय है महाकुम्भ

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment