Advertisment

Mahakumbh 2025: जाने क्या है कांग्रेस परीवार और महाकुंभ का रिश्ता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देशभर से लाखों श्रद्धालु गंगा नदी के संगम में डुबकी लगाने आते हैं। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी इस महाकुंभ में डुबकी लगाने आ सकते हैं।

author-image
Akash Dutt
RAHUL PRIYANKA MAHAKUMBH
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

महाकुंभनगर,वाईबीएन नेटवर्क

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देशभर से लाखों श्रद्धालु गंगा नदी के संगम में डुबकी लगाने आते है। ये भी पता चला है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी इस महाकुंभ में डुबकी लगाने आ सकते हैं।

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चल रहे महाकुंभ में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते यहाँ आ रहे हैं। ऐसी संभावना है कि राहुल और प्रियंका गांधी भी फरवरी के महीने में प्रयागराज जाएंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के नेता महाकुंभ में पहुंचकर पुण्य की डुबकी भी लगा सकते हैं। जिसके चलते उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो चुकी है। 

https://youngbharatnews.com/mahakumbh-2025/mahakumbh-2025-politics-and-rhetoric-on-faith-in-political-parties-8629074

आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगे सेवादल के शिविर का दौरा भी करने जाएंगे। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

प्रयागराज और गांधी परिवार का रिश्ता क्या है

Advertisment

यू.पी. कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी के मुताबिक गांधी परिवार का महाकुंभ और प्रयागराज से एक बेहद पुराना रिश्ता है। आपको बता दें कि गांधी परिवार का प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में एक पुश्तैनी घर भी  है। देश की आजादी के लिए आंदोलन भी गांधी परिवार ने इसी घर से शुरू किया गया था। आजादी के बाद पड़ने वाले पहले महाकुंभ की तैयारी का जायजा लेने के लिए उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री दोनों पहुंचे थे। इंदिरा गांधी भी कुंभ स्नान कर चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मौत के बाद अस्थियां विसर्जित करने के लिए इंदिरा कुंभ पहुंची थीं। केंद्र की सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी पार्टियां अक्सर कांग्रेस पर हिंदू हितों के खिलाफ काम करने के आरोप लगाती रही हैं। महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाकर राहुल और प्रियंका शायद इस दाग को धोने की कोशिश करना चाहते हैं।

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment