Advertisment

Moradabad: प्रतिबंधित मांस के साथ 4 आरोपी गिरफ़्तार

उत्तर प्रदेश सरकार गौवंशीय पशुओं की रक्षा को लेकर सजग है। साथ ही प्रदेश के सभी आलाधिकारियों को गौवंश वध पर रोक लगाने के लिए निर्देषित भी किया गया है।

author-image
Anupam Singh
rhmghmghmhmnth

पुलिस की गिरफ्त में गोवंश वध करने के आरोपी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश सरकार गौवंशीय पशुओं की रक्षा को लेकर सजग है। साथ ही प्रदेश के सभी आलाधिकारियों को गौवंश वध पर रोक लगाने के लिए निर्देषित भी किया गया है। मुरादाबाद की मूंढापांडे थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने 60 किलो गौवंशीय मांस के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

60 किलो गोवंशीय मांस व 02 कुल्हाड़ी 01 छुरी, 01 सूजा व 02 मोबाईल बरामद

मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के से है जहां पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौवंश का वध करके उसके मांस को बाजार में बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मूंढापांडे पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 किलो गोवंशीय मांस व 02 कुल्हाड़ी 01 छुरी, 01 सूजा व 02 मोबाईल बरामद किए हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: अगर मौसम गर्म है तो होली खेलने का मजा दोगुना हो जाता है, जी हां, हम आपको मुरादाबाद के मौसम के बारे में बता रहे हैं। मौसम गर्म रहेगा। इसलिए मजे से होली का लुत्फ आप उठा सकते हैं।

अगर मौसम गर्म है तो होली खेलने का मजा दोगुना हो जाता है, जी हां, हम आपको मुरादाबाद के मौसम के बारे में बता रहे हैं। मौसम गर्म रहेगा। इसलिए मजे से होली का लुत्फ आप उठा सकते हैं।

मामले पर जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक मूंढापांडे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनीफ पुत्र मौहम्मद उमर उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम करनपुर थाना मूढापाण्डे मुरादाबाद, जाहिद पुत्र हुसैन बक्श उम्र करीब 40 वर्ष, असरफ अली पुत्र हशरत अली उम्र करीब 35 वर्ष,छोटे पुत्र खान बहादुर उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण ग्राम भायपुर थाना मूढापाण्डे जनपद मुरादाबाद ने गौवंश को जंगल में ले जाकर काट दिया है और उसके मांस को बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:ट्रेनों में जगह नहीं तो यात्रियों का दबाव रोडवेज बसों पर

सूचना पर पुलिस ने तत्काल टीम का गठन करते हुए आरोपियों को घेराबंदी की और चारों आरोपियों को 60 किलो गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से वध करने के हथियार भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:अधिक कमाने की लालच में इंजीनियर ने गवाएं डेढ़ करोड़

Advertisment
Advertisment