/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/thana-civil-line-2025-09-03-07-32-03.png)
Photograph: (moradabad)
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता मुरादाबाद में तहसील सदर में लेखपाल के पद पर तैनात एक शख्स से फर्जी तरीके से उनके मकान को हड़पने की कोशिश की गई। सिविल लाइंस थाना इलाके में भूमाफियाओं ने एक मृत महिला के नाम पर फर्जी महिला खड़ी कर उपहार डीड तैयार कर ली। उपहार डीड के सहारे आरोपियों ने प्रॉपर्टी हड़पने को साजिश रची। पीड़ित लेखपाल विवेक गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब जानिए, क्या है मामला?
विवेक गुप्ता तहसील सदर में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनकी माता स्व. मंजू गुप्ता ने 5 मार्च 2022 को दीनदयाल नगर फेस-1 में एक मकान खरीदा था। 12 मार्च 2025 को उनकी माता का निधन हो गया। इसके बाद पता चला कि कुछ लोग उस मकान को बेचने के लिए खरीदार तलाश रहे हैं।
फर्जी उपहार पत्र तैयार
जांच में पता चला कि दीक्षित शर्मा ने फर्जी महिला खड़ी करके 14 जुलाई 2022 को एक उपहार पत्र तैयार करा लिया। इस डीड में गवाह के रूप में सुनील कुमार और उमेश शर्मा शामिल थे। पीड़ित के अनुसार उपहार पत्र में लगाई गई फोटो व अंगूठा निशान उनकी माता से पूरी तरह अलग हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दीक्षित शर्मा, उमेश शर्मा, सुनील तथा एक अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में बिल को लेकर हुए झगड़े में बीजेपी नेता को पीटा; लाइसेंसी पिस्टल भी छीनी
यह भी पढ़ें:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
यह भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया; सात माह की गर्भवती होने पर साथ रखने से मना किया l
यह भी पढ़ें:विवाहिता के साथ देवर ने की छेड़छाड़, विरोध किया तो पति ने दिया तीन तलाक