Advertisment

Moradabad: मुरादाबाद में नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म की कोशिश

 Moradabad: मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ कार के अंदर बुलाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों उसे दरिंदों के चंगुल से बचाया।

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l  मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाबालिग ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ कार के अंदर बुलाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों उसे दरिंदों के चंगुल से बचाया। सिविल लाइंस में रहने वाली पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी सिविल लाइंस क्षेत्र में स्टेडियम के पास अकादमी में ताइक्वांडो सीखने जाती है। रविवार की शाम करीब छह बजे खिलाड़ी अपनी अपनी 17 वर्षीय सहेली के साथ ताइक्वांडो सीखने के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान सहेली ने प्रेमी को कॉल कर कार लेकर बुला लिया।

पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने कार दौड़ा दी।

दोनों लड़कियां अपनी तहसील के पास ही पहुंची थीं कि इसी दौरान सहेली का 16 वर्षीय प्रेमी कार लेकर आ गया। उसने दोनों लड़कियों को कार में बैठा लिया। कार अभी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। इसी दौरान कार चला रहे किशोर का साथी मुकुल चौधरी आ गया और वह भी कार में बैठ गया। आरोप है कि मुकुल चौधरी ने ताइक्वांडो खिलाड़ी के दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने कार दौड़ा दी।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच कार शाहपुर तक पहुंच गई। पीड़िता ने कार का शीशा खोलकर शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गए। इसके बाद शाहपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पीड़िता को उसके घर तक पहुंचाया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए और केस दर्ज करा दिया।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के एक किशोरी, एक किशोर और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: महिला ने एसडीएम से की शिकायत, दबंगों पर लगाया आरोप

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, थाने का घेराव

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस ने साइबर क्राइम पर चलाया जागरूकता अभियान

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद पुलिस अलर्ट: बरेली उपद्रव के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Advertisment
Advertisment