Advertisment

Moradabad:आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं सोमवार को सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

author-image
Avik Kumar
किक

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते आजाद सामाज पार्टी के कार्यकर्ता।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 

Advertisment

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: यंग भारत की खबर का असर, ध्वस्त होगी मुरादाबाद की नवीन मंडी

Advertisment

प्रदेश में लागू हो राष्ट्रपति शासन 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मेरठ में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने पत्थर फेके थे। इस घटना को विरोधियों ने पूरी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है। पुलिस के अधिकारी सुरक्षा नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से मिलने के बाद हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में ही हमला बोला। इस हमले से हमारे काफी कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हुए है। बताया कि प्रदेश सरकार घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। ऐसे में प्रदेश के अंदर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए, जिससे पिछड़ा वर्ग व धार्मिक अल्पसंख्यको पर होने वाले उत्पीड़न को रोका जा सके। वहीं जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि मृतक परिजनों को 25 लाख और घायल लोगों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने चाहिए। साथ ही सभी की आत्मरक्षा के लिए लाईसेंस  व फोर्स लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरी किया जाना चाहिए। अगर मांग पूरी नहीं की गई,तो दस मार्च को लखनऊ विद्यानसभा के बाहर धरना करने के लिए पार्टी बाध्य होगी। 

यह भी पढ़ें: Moradabad: ठाकुरद्वारा में बाइक सवार ने की एम्बुलेंस चालक की पिटाई

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad: त्रिवेणी का जल पाकर खिल उठे महानगरवासियों के चेहरे

Advertisment
Advertisment