Advertisment

Moradabad: भाजपा पार्षद का रसूख ना आया काम, गोली मारने पर एफआईआर दर्ज

मनबढ़ भाजपा पार्षद अजय तोमर का बड़े नेताओं के साथ उठना-बैठना और उसका रसूख काम ना आया। सिविल लाइंस के क्षेत्र मोरा की मिलक में युवक को गोली मारने के आरोप में भाजपा पार्षद तोमर और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

author-image
Anupam Singh
ुाीूपीूप

घायल मंयक

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

थाना सिविल लाइंस के क्षेत्र मोरा की मिलक में भाजपा पार्षद अजय तोमर ने युवक मयंक पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में गोली चला दी । घटना आशियाना की बताई जाती हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए हैं। 

 घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया

मामला पूरी तरह संदिग्ध बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुचा दिया है। घायल मयंक के पिता फौजी बताए जाते हैं। उधर मयंक भी फ़ौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। भाजपा पार्षद द्वारा मयंक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले दोस्तो के साथ जिला अस्पताल पँहुच गए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम,मृतक पत्रकार को मुआवजा दिलाने की मांग

कुछ ही देर में जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है । जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है 

Advertisment

मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक मयंक गुर्जर सौंडाला फरीदपुर जनपद अमरोहा का रहने वाला है और वर्तमान में हिमगिरि कॉलोनी में रहकर की सेना भर्ती के लिए तैयारी में जुटा हुआ था।घायल के पिता सेना से रिटायर्ड बताए जा रहे हैं। गोली लगने की सूचना मिलते ही मयंक के परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

15 दिन पहले दो पक्षों में हुआ था विवाद,वहीं से मामले ने पकड़ा तूल 

युवक के साथियों ने बताया कि 15 दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था,जिसमें एक पक्ष मयंक का परिचित था तो वहीं दूसरा पक्ष पार्षद अजय तोमर का परिचित था। इसी मामले के बाद दोनों आमने सामने आ गए थे और फोन पर गाली गलौज भी भी थी। जिसके बाद पार्षद द्वारा मयंक को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। घटना के समय मयंक अपने एक मित्र  राहुल के घर आ रहा था जैसे ही वह आरआरके स्कूल के पास लक्ष्मी डेरी पहुंचा तो वहां अजय तोमर पहले से ही खड़ा था। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और पार्षद ने मयंक को गोली मार दी।

फौज में भर्ती होने का सपना हुआ चकनाचूर

भाजपा पार्षद द्वारा मयंक को गोली मारे जाने के बाद उसका फौज में भर्ती होने का सपना चकनाचूर हो गया। घटना पर जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि एक युवकों गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद के व्यापारियों और नगर निगम में छिड़ी जंग, दोनों झुकने को तैयार नहीं

ूपीबूरप
आरोपी पार्षद -अजय तोमर
ffhfnhfh
आरोपी बीजेपी पार्षद सफेद शर्ट पहने,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ
Advertisment
ेिविव्िव्
बाएं मेयर विनोद अग्रवाल बीच में आरोपी व दाएं सासंद रुचि वीरा और अन्य पदाधिकारी।

यह भी पढ़ें:Moradabad: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नपे प्रभारी निरीक्षक और हल्का

 इंचार्ज

बूरहहक
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह।

वहीं घटना पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशियाना क्षेत्र से एक युवक को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।वहां पर एक युवक घायल था जिसको इलाज हेतू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का नाम मयंक है उससे बात की गई है। जिसमें उसने अजय तोमर नाम के व्यक्ति से उसका विवाद होना बताया गया है,जिसके बाद अजय तोमर ने उसे गोली मार दी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।मयंक से तहरीर ली जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रथम दृष्टि से मामला दोनों बीच का विवाद नजर आ रहा है।

मनबढ़ बीजेपी पार्षद और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में हुए गोलीकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में भाजपा पार्षद अजय तोमर समेत 2 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मामले में दूसरे आरोपी का नाम हर्ष तेवतिया है जो कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भटावली का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक हर्ष तेवतिया ने ही मयंक को आवाज देकर रोका था। तभी पीछे से पार्षद अजय तोमर और हर्ष तेवतिया आ गए थे और अजय तोमर ने मयंक को गोली मार दी थी।

Advertisment
Advertisment