Advertisment

बांके बिहारी के भक्तों ने फूलों की होली का आनंद उठाया

श्री बांके बिहारी सेवा समिति महानगर मुरादाबाद के तत्वावधान में मोहल्ला गुजराती स्थित सीताराम मन्दिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के अन्तिम दिन रंगभरी एकादशी के अवसर पर जमकर भक्तों ने फूलों की होली का आनंद उठाया।

author-image
Anupam Singh
िअ

कथावाचक विनीत शर्मा।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

श्री बांके बिहारी सेवा समिति महानगर मुरादाबाद के तत्वावधान में मोहल्ला गुजराती स्थित सीताराम मन्दिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के अन्तिम दिन रंगभरी एकादशी के अवसर पर जमकर भक्तों ने फूलों की होली का आनंद उठाया। कथा व्यास आचार्य पंडित विनीत शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार दुष्टों के संहार के लिए महाभारत युद्ध की रचना पृथ्वी से पापियों खत्म किया। कथा व्यास ने कुरुक्षेत्र के प्रथम दिन अर्जुन को गीता का उपदेश देकर अपने विराट रूप के दर्शन कराए और युद्ध करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें:Moradabad: हिंदू परिवार बना मुस्लिम, बच्चों का कराया खतना, समाज के लोग डीआईजी से मिले

सुदामा मिलन के वर्णन लोगों को किया मंत्रमुग्ध

18 दिन लगातार युद्ध चला, जिसमें पांडवों की विजय होती है। युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ। श्री कृष्ण का द्वारिका प्रस्थान होता है। एक दिन अपनी पत्नी के कहने पर सुदामा बालसखा श्री कृष्ण मिलने द्वारिका आते हैं। श्री कृष्ण सुदामा मिलन कथा कथा व्यास विस्तार पूर्वक गुणगान करते हुए भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा की समाप्ति पर फूलों की होली की धूम रही। भक्तों ने भरपूर आनंद लिया। कथा में यजमान अजीत रस्तोगी शानू रस्तोगी, पं दिनेश शर्मा श्याम कृष्ण रस्तोगी, रीना रस्तोगी, सुरेश गुप्ता, कृतिका शर्मा, संगीता रस्तोगी, नवनीत शर्मा, सोनाली शर्मा, मोहित गुप्ता, दिव्या गुप्ता, कमलकांत शर्मा, शचींद्रनाथ भटनागर, खुशबु भटनागर, अशोक अग्रवाल, पंडित हरे कृष्णा दुबे, पंडित शिव दत्त तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें:फौज की तैयारी कर रहे युवक को भाजपा पार्षद ने मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें:जिला विद्यालय निरीक्षक का कर्मचारियों ने किया घेराव

यह भी पढ़ें:पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम,मृतक पत्रकार को मुआवजा दिलाने की मांग

Advertisment
Advertisment