Advertisment

Moradabad: ठाकुरद्वारा में धूम धाम से मनाई गयी दुर्गा अष्टमी

Moradabad: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में  शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी के शुभ मौके पर माता रानी के आठवें रूप महागौरी की विशेष पूजा अर्चना और हवन  कर भक्तो ने माता रानी का आशीर्वाद लिया

author-image
YBN Editor MBD
वाईबीएन

Photograph: (moradabad)

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी के शुभ मौके पर माता रानी के आठवें रूप महागौरी की विशेष पूजा अर्चना और हवन  कर भक्तो ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और सुख शांति की प्रार्थना की। और साथ ही कन्याओं को जिमाया और उनके पैर छुकर अपने अनुष्ठान का परायण किया l मंदिरों और घरों पर माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्तो ने भजन कीर्तन किए ।  

 दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा करने के लिए भक्तों की सुबह से ही मंदिरों पर भीड़ लग गयी 

ठाकुरद्वारा कस्बे के श्री राम दुर्गा मंदिर में मंगलवार को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और हवन यज्ञ कर मां दुर्गा की महा आरती की गई। दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा करने के लिए भक्तों की सुबह से ही मंदिरों पर भीड़ लग गयी l  इस दिन मां महागौरी को नारियल, हलवा, पूड़ी और सब्जी का भोग लगाया जाता है। साथ ही काले चने का प्रसाद विशेष रूप से बनाया जाता है।

मंदिरों पर मां दुर्गा की विशेष आरती की गई।

सुबह से ही नगर व देहात क्षेत्र में मंदिरों पर माता की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों और घरों पर माता रानी को प्रसन्न करने के  लिए महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। मंदिरों पर मां दुर्गा की विशेष आरती की गई। मंदिरों में सुबह से शाम तक घंटे घडियाल बजते रहे। जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

Advertisment

मां महागौरी को श्वेतांबरधरा भी कहा जाता है और वह अन्नपूर्णा का स्वरूप है। उनकी पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और दीर्घायु की प्राप्ति होती है और उनके पाप, कष्ट आदि मिट जाते हैं 

यह भी पढ़ें: महिला ने एसडीएम से की शिकायत, दबंगों पर लगाया आरोप

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, थाने का घेराव

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस ने साइबर क्राइम पर चलाया जागरूकता अभियान

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद पुलिस अलर्ट: बरेली उपद्रव के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Advertisment
Advertisment