Moradabad: पंडित नेहरू की पुण्यतिथि अर्पित की पुष्पांजलि, देश के लिए दिए योगदान को किया याद
Moradabad: पंडित नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू ने न सिर्फ देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया
मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी ने की। इस अवसर पर पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
Advertisment
नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी
Photograph: (MORADABAD )
कार्यक्रम में उपस्थित वसीम अहमद ने पंडित नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू ने न सिर्फ देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया बल्कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव भी रखी। जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी ने कहा कि पंडित नेहरू ने ऐसे समय में देश का नेतृत्व किया जब भारत विभाजन और सामाजिक विघटन की पीड़ा से गुजर रहा था। उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधते हुए विकास की दिशा में अग्रसर किया।
Advertisment
कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित
इसी क्रम में नगर के राजीव मार्केट में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की गई। पीसीसी सदस्य संजीव सिंघल ने कहा कि पंडित नेहरू ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, बल्कि आज़ाद भारत को प्रगति की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दे की इस मौके पर कांग्रेस की शबाना, सदफ, कोमल, पूर्व नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लारिव मंसूरी, नगर महामंत्री यूथ कांग्रेस अब्दुल्ला अंसारी, हाजी मुस्तकीम, अनुज चौधरी, इक़बाल अंसारी, मुस्तुफा अंसारी, चंद्र शेखर, अरविंद कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पंडित नेहरू के विचारों पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।