Advertisment

GOOD MORNING MORADABAD: तो जानें, मुरादाबादियों के लिए क्या है आज खास

बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार रहती है। सावन और महाशिवरात्री को तो लाखों भक्त जलाभिषेक करते है। माना जाता है कि बाबा से जो मनोकामना मांगों वो सभी पूरी होती है,तो आईये हम जानते हैं आज अपने मुरादाबाद जिले में क्या-क्या होने वाला है?

author-image
Anupam Singh
sdfghm
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

यूपी के पश्चिमी क्षेत्र के मुरादाबाद संस्कृति और क्रांतिकारियों की गाथा भी लिखता है। यहां के क्रांतिकारियों ने अपनी संस्कृति और देश को बचाने के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर दी। महानगर का अधिकांश व्यक्ति किसी न किसी करोबार से जुड़ा है। इतना ही यहां के बने पूजा के थाल,घंटी और दीपक से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। वहीं धार्मिक स्थलों में भी इस शहर की एक अलग पहचान है। यहां नागफनी स्थित चौरासी घंटा मंदिर वर्षों से संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। इस मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार रहती है। सावन और महाशिवरात्री को तो लाखों भक्त जलाभिषेक करते है। माना जाता है कि बाबा से जो मनोकामना मांगों वो सभी पूरी होती है,तो आईये हम जानते हैं आज अपने मुरादाबाद जिले में क्या-क्या होने वाला है?

आज यह है खास

- रामगंगा विहार में होटल मिडटाउन क्लब में जीएसटी सेमिनार का आयोजन सुबह 11 बजे से।

- कांठ रोड पर स्काउट गाइड के संस्थापक के जन्म दिवस का आयोजन आरएसडी अकादमी में सुबह 11:30 बजे से।

- कंपनी बाग स्थित पंचायत भवन में गोसेवा गतिविधि के द्वारा गोसेवा एवं गो विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण का आयोजन सुबह 11 बजे से।

Advertisment

- हिमगिरी कॉलोनी में गौरी शंकर मंदिर में श्रीरामचरितमानस का पाठ दोपहर 2 बजे से।

- चौमुखापुल के पास खिचड़ी वितरण कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से।

- गोविंद नगर में एसएनडी चिल्ड्रन अकादमी में विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन दोपहर 3:30 बजे से।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में महा शिवरात्रि पर बवाल की आशंका पर जिला प्रशासन अलर्ट

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद की पीएफए प्रभारी पर जानलेवा हमला

Advertisment
Advertisment