Advertisment

Moradabad: सेवा भारती बाल विकास विद्यालय में मनाई गई होली

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के खुशहालपुर स्थित सेवा भारती बाल विकास विद्यालय में होली का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। होली के हुड़दंग में नन्ने मुन्ने बच्चो के साथ अध्यापिकाओं ने होली मनायी। इस दौरान रंग और गुलाल के साथ फूलों की होली सभी ने खेली।

author-image
Avik Kumar
िाेने

सेवा भारती बाल विकास विद्यालय में मनाई गई होली मनाती अध्यापिकाएं

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के खुशहालपुर स्थित सेवा भारती बाल विकास विद्यालय में होली का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। होली के हुड़दंग में नन्ने मुन्ने बच्चो के साथ अध्यापिकाओं ने होली मनायी। इस दौरान रंग और गुलाल के साथ फूलों की होली सभी ने खेली। प्रधानाध्यापिका ममता सक्सेना ने बताया कि बच्चों की परीक्षा विद्यालय में चल रही हैं।

होली के अवसर पर बच्चो को रंग और मिठाईयां देकर खुशी मनाई

आज परीक्षा के बाद नन्ने मुन्ने बच्चो के साथ विद्यालय स्टाफ ने होली मनाई और खूब मस्ती की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, इस होली का महत्व सबसे ज्यादा इन्ही बच्चो के साथ होली मनाने का अपना एक अलग ही महत्व है। बच्चो को होली के अवसर पर रंग और मिष्ठान देकर इस खुशी को खास मनाने की कोशिश की है। अध्यापिकाएं विद्यालय में सेवा भाव के साथ बच्चो को शिक्षा देने का काम कर रही हैं,, इसीलिए विद्यालय में समय समय पर इस तरह से कार्यक्रम करके बच्चो के साथ खुलने मिलने का काम किया जाता है।

यह भी पढ़ें: जिला विद्यालय निरीक्षक का कर्मचारियों ने किया घेराव

इस अवसर पर यह भी मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ममता सक्सेना, ऊषा, कोमल, मीनू, दीपमाला,अम्बिका,सुनीता,रीना,शिखा,इंद्रेश,कविता,सीमा आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। 

यह भी पढ़ें:हिंदू परिवार बना मुस्लिम, बच्चों का कराया खतना, समाज के लोग डीआईजी से मिले

Advertisment

यह भी पढ़ें:फौज की तैयारी कर रहे युवक को भाजपा पार्षद ने मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें:पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम,मृतक पत्रकार को मुआवजा दिलाने की मांग

Advertisment
Advertisment