Advertisment

Moradabad: मोबाइल नहीं बेचने दूंगी,चाहे जान चली जाए,अस्पताल में भर्ती

Moradabad: कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव शीशपुर में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। कर्ज चुकाने के लिए पति के मोबाइल बेचने की बात पर पत्नी ने आपत्ति जताई, झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की

author-image
Roopak Tyagi
वाईबीएन

अस्पताल में भर्ती शिवानी Photograph: (Moradabad: )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव शीशपुर में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। कर्ज चुकाने के लिए पति द्वारा मोबाइल बेचने की बात पर पत्नी ने आपत्ति जताई, जिससे झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने जहरीले पदार्थ सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर डाली। आनन फानन पति द्वारा महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisment

मिली जानकारी के मुताबिक महिला शिवानी का अपने पति से मोबाइल बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके पति द्वारा बेहोशी की हालत में  तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कर्ज उतारने के लिए, मोबाइल बेचना था उमेश 

महिला के पति उमेश ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चला रहा है, उस पर पैंसठ सौ रुपए का कर्ज है। कर्ज उतारने के लिए वह अपना मोबाइल बेचना चाहता था, लेकिन पत्नी शिवानी इस फैसले से नाराज थी। इसी बात को लेकर देर रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शिवानी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर शिवानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Advertisment

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। है। पुलिस आत्महत्या के प्रयास के पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक कुंदरकी प्रदीप शेरावत ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में गर्मी का कहर जारी, उमस ने किया बेहाल

Advertisment

यह भी पढ़ें: सीबीआई अफसर बनकर किया महिला को कॉल,ट्रांसफर करा ली लाखों की रकम

यह भी पढ़ें: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बेटों संग व्यापारी के घर में घुसकर की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

यह भी पढ़ें: टिमिट कॉलेज की छात्रा आयुषी जैन का कोंसेंट्रिक्स में चयन

Advertisment
Advertisment