Advertisment

Moradabad: महिला कांग्रेस ने चलाया डोर टू डोर अभियान, कांग्रेस की नीतियों से किया लोगों को जागरूक

Moradabad: महिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देशानुसार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य शुरू किया है।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

कांग्रेस कमेटी Photograph: (moradabad )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। महिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देशानुसार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य शुरू किया है। इस अभियान का नेतृत्व महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष ज़हेरा बी कर रही हैं।

महिलाओं को कांग्रेस से जुड़ने का भी आव्हान किया गया

अभियान के अंतर्गत महिला कांग्रेस की टीम ने गांव-गांव जाकर डोर टू डोर संपर्क साधा और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं व विचारधारा से अवगत कराया। इस दौरान महिलाओं को कांग्रेस से जुड़ने का भी आव्हान किया गया। इस जनजागरण अभियान में शमीला बेगम, मुस्कान, रुखसाना, फिजा, जमीला, रजनी, सरोज देवी, पिंकी, दुर्गा रानी, विनीता कुमारी, टिंकी समेत अनेक महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और कांग्रेस की सामाजिक न्याय की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। यह अभियान आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बदनीयत से महिला को दबोचा, शिकायत करने पर कर दी पिटाई, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Advertisment

यह भी पढ़ें: गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल, पूजा के उत्पाद बनाकर शहर का नाम रोशन कर रहे सलमान

यह भी पढ़ें: पुलिस और आबकारी टीम की कार्रवाई, 117 लीटर शराब बरामद

latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment