/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/JILKSZhYxeXBOgZ7gZ3W.jpeg)
सम्मेलन को संबोधित करते वक्तागण।
भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा के तत्वावधान में प्रान्तीय सम्मलेन का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। सम्मलेन को प्र जसपाल सिंह वाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग के आधीन कार्यरत सफाई कर्मियों के संबध में सात सूत्री मांगों पर मंथन हुआ। ज्ञापन सहुलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर के माध्यम से ओम प्रकाश राजभर, केबिनेट मंत्री, पंचायती राज को को प्रेषित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश एफसी नागवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजराम सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील लुहेरा, प्रदेश संगठन महामंत्री विनेश कुमार राही, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष साध्वी गीता प्रधान, प्रमुख महासचिव शील कुमार वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि (उद्यम),प्रदेश सचिव राजीव वाल्मीकि, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद महरोलिया, दिल्ली प्रदेश महामंत्री दयानन्द, उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजू ढिगिया, मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष राजू चौधरी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सोहन सिंह वाल्मीकि, सम्भल जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, रामपुर जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, बिजनौर जिलाध्यक्ष शिवम् वाल्मीकि, अमरोहा जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य, हैप्पी वाल्मीकि, कुनाल वाल्मीकि आदि थे।