मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
नैनीताल निवासी होमगार्ड ने मुरादाबाद की महिला की धमकाया
केस वापस नहीं लेने पर पति के कहने पर साथी होमगार्डों द्वारा पीड़ित को धमकाया गया। इनकार करने पर तेजाब डालने की धमकी दी गई। कचहरी आए नैनीताल निवासी पति ने भी धमकी दी। उसने तीन-तलाक भी दे दिया। पीड़ित होमगार्ड की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में साथी होमगार्ड समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित होमगार्ड रुखसार मझोला के जयंतीपुर की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: आज से दिल्ली और मेरठ रूट की बसों का मुरादाबाद डिपो तक आना शुरू
उसकी शादी नैनीताल निवासी अब्दुल हकीम से हुई थी। दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में दर्ज कराए मुकदमों में आरोपी पति लगातार दबाव बना रहा है। उसने साथी होमगार्ड मोहम्मद उमर, शरीफ, जावीर से भी धमकवाया। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में होमगार्ड मोहम्मद उमर, शरीफ, जावीर व नैनीताल निवासी अब्दुल हकीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Moradabad: खेल के मैदान में एथलीट लगाते हैं नशे के इंजेक्शन, जिम्मेदार मौन