/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/WNXabRRHjeZapxsojX3G.jpg)
पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी।
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी।
शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल के बच्चों को कार सवार ने क्यों रौंदा? इसकी वजह आप जानकर दंग रह जाएंगे। पकड़े गये आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। आपको जानकर हैरत होगा कि आरोपियों ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, टि्वटर, फेसबुक आदि) पर छा जाने के लिए तेज गति से कार को दौड़ाया था, जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार स्कूली बच्चों को रौंदते हुए आगे निकल गई। पुलिस ने इनमे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल के बच्चों को कार ने कुचला, कई घायल
पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम शगुन सिंह बताया है। वह सिविल लाइंस के नवीन नगर का निवासी है। उसके पिता दौलत सिंह निजी कंपनी में मैनेजर हैं। पूछताछ में बताया कि कार में उसके साथ लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही और दिव्यांशु सवार थे। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कार चला रहे शगुन और उसके साथी इंजीनियरिंग के छात्र हैं। शगुन दोस्त की कार चला रहा था। शगुन, लक्ष्य और उदय को हिरासत में ले लिया गया है। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह छात्र रील बनानेऔर सोशल मीडिया पर छा जाने के लिए तेज गति से कार दौड़ा रहे थे। पुलिस ने इनमे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो अभी फरार हैं।
यह भी पढ़ें: Moradabad: गिरवी रखे जेवर को हड़प लिया प्रभा ज्वैलर्स ने
12 वीं की घायल छात्रा सानवी भंडूला ने बताया कि वह हॉस्पिटल में हैं। उन्हें अभी भी खुद के जिंदा होने पर यकीन नहीं हो रहा है। वह कार की टक्कर के बाद हवा में उछल गईं थीं। फिर धड़ाम से कार के बोनट पर गिरी। पैर आगे फंसे थे। इसके बाद भी उन लड़कों ने कार नहीं रोकी। वह चीखती रही, फिर भी करीब 500 मीटर तक बोनट पर फंसे फंसे घसीटा। हर पल मौत नजर आ रही थी। यह जीवन को डराने वाला अनुभव था।