/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/30/dynm-2025-09-30-20-28-44.png)
Photograph: (moradabad)
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कस्बे में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को बाजार गंज से मां वैष्णो देवी पालकी की विशाल शोभायात्रा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ठाकुरद्वारा विधानसभा 26 के पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने किया।
श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
मां वैष्णो देवी पालकी की शोभा यात्रा बाजार गंज माता मंदिर से प्रारंभ होकर शगुन तिराहा, बुध बाजार होती हुई कोतवाली पर पहुंची जहां पर अभिषेक सिंघल और पंकज गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
शोभा यात्रा के बाद महा आरती कर प्रसाद वितरण किया।
शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा बाजार गंज माता वाली पर पहुंचकर संपन्न हुई । जहां पर महंत मनीषा शर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल,रोहित भारद्वाज आदि ने महा आरती कर प्रसाद वितरण किया।
यह भी पढ़ें: महिला ने एसडीएम से की शिकायत, दबंगों पर लगाया आरोप
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, थाने का घेराव
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस ने साइबर क्राइम पर चलाया जागरूकता अभियान
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस अलर्ट: बरेली उपद्रव के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी