Advertisment

नगर निगम, न टेंडर और न नोटिस, जब चाहा उखाड़ा और जहां चाहा भर ले गये टाइल्स

सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम प्रशासन ने छह माह पहले दिल्ली रोड की साइड पटरी पर जो टाइल्स लगाई थी। उसे निगम कर्मी उखाड़कर एकाएक लेकर ट्रॉली में भर ले गये। लोगों का कहना है कि नगर निगम में बगैर टेंडर और नोटिस ही ज्यादातर काम मनमर्जी से चल रहा है।

author-image
Anupam Singh
dwfrh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

 सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम प्रशासन ने छह माह पहले दिल्ली रोड की साइड पटरी पर जो टाइल्स लगाई थी। उसे निगम कर्मी उखाड़कर एकाएक लेकर ट्रॉली में भर ले गये। लोगों का कहना है कि नगर निगम में ज्यादातर कार्य इसी तरह से हो रहे हैं। बगैर टेंडर और नोटिस ही ज्यादातर काम मनमर्जी से चल रहा है। करीब 150 मीटर लंबाई में यह टाइल्स उखाड़ी गईं। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें:Moradabad: वार्ड-32, स्मार्ट सिटी में बदहाल जिंदगी

यहां बता दें कि नगर निगम प्रशासन ने छह माह पहले दिल्ली रोड पर मोहल्ला हुलसनगंज की साइड पटरी को धूल रहित बनाने के उद्देश्य से उस पर सीसी टाइल्स लगाई थी। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि एक दिन पहले अचानक नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ पहुंची और छह माह पहले लगाई गई सीसी टाइल्स को उखाड़ दिए। इससे लोगों की दुकानों के आगे सीसी टाइल्स का ढेर लग गया।

यह भी पढ़ें:Moradabad: नगर निगम के अफसरों ने आवंटी के साथ कर दिया खेला, निलामी निकली किसी की, दुकान दे दिया किसी और को

मिट्टी तक बराबर नहीं किया

लोगों ने बताया कि बाद में नगर निगम की टीम सभी सीसी टाइल्स ट्रॉली में भर ले गई,मगर मिट्टी बराबर नहीं करने से उन्हें आवागमन में दिक्कत हो रही है। अब नगर निगम प्रशासन साइड पटरी के किनारे रेलिंग बना रहा है। इस संबंध में मौके पर मौजूद नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि साइड पटरी के किनारे रेलिंग बनाने के लिए पूर्व में लगाई गई टाइल्स को उखाड़ा गया है। रेलिंग बनाने के बाद शेष बचे स्थानों पर फिर से टाइल्स लगवा दी जाएगी।

Advertisment
Advertisment