Advertisment

टैक्स बकाया होने पर नगर निगम ने बीएसएनल और डाक घर को किया सील

मुरादाबाद नगर निगम ने करोड़ों रुपये के टैक्स बकाये में शुक्रवार को मुख्य डाकघर, बीएसएनएल के मुख्य एक्सचेंज और मानसरोवर एक्सचेंज को सील कर दिया।

author-image
Anupam Singh
हही

डाकघर सील होने के बाद बाहर बैठे ग्राहक।

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

मुरादाबाद नगर निगम ने करोड़ों रुपये के टैक्स बकाये में शुक्रवार को मुख्य डाकघर, बीएसएनएल के मुख्य एक्सचेंज और मानसरोवर एक्सचेंज को सील कर दिया। इससे विभागों में हड़कंप मच गया। सील लगने से दफ्तरों में पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के भुगतान का आश्वासन जब दिया गया। तब जाकर सील हटाई गई। नगर निगम वित्तीय वर्ष में टैक्स वसूली के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है।

आम कारोबारी और प्रतिष्ठानों पर सील लगाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार से निगम ने सरकारी विभागों पर बकाए को लेकर अभियान छेड़ दिया है। सुबह ही मुख्य डाकघर व बीएसएनएल दफ्तर सील हो गए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर टैक्स विभाग ने कार्रवाई की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के अनुसार मुख्य डाकघर पर 95 लाख, बीएसएनएल के मुख्य एक्सचेंज पर छह करोड़ और मानसरोवर एक्सचेंज पर 65 लाख रुपये बकाया है। सुबह कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा व प्रदीप कुमार के अलावा आर आई केशव विश्नोई, सतीश, पुष्पेन्द्र मौर्या, सचिन सैनी की टीम ने विभागों को सील किया। निगम ने भुगतान का आश्वासन मिलने पर सील खोल दीं। इससे तीन घंटे सरकारी विभागों में कामकाज ठप रहा। तमाम उपभोक्ता और अन्य लोग इंतजार के बाद वापस लौट गए।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: हकीकत जाने बगैर प्रभारी मंत्री ने किया स्वास्थ्य विभाग का बखान, बर्न यूनिट में ना ही उचित व्यवस्था और ना ही सर्जन डॉक्टर

Advertisment
Advertisment