Advertisment

Moradabad : पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कमाल अख्तर की पत्नी की संपत्तियां नगर निगम ने सील की

मुरादाबाद नगर निगम ने आज सपा सरकार में ताकतवार कैबिनेट मंत्री रहे कमाल अख्तर की पत्नी की संपत्तिया सील कर दी हैं, जिन पर कुल करीब 20 लाख के आस-पास हाउस और वाटर टैक्स बकाया है।

author-image
Anupam Singh
िहहइी

सील करने की कार्रवाई करती नगर निगम की टीम।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

मुरादाबाद नगर निगम ने आज सपा सरकार में ताकतवार कैबिनेट मंत्री रहे कमाल अख्तर की पत्नी की संपत्तिया सील कर दी हैं, जिन पर कुल 20 लाख आस-पास हाउस और वाटर टैक्स बकाया है।  हालांकि पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने इसे रूटीन कार्रवाई बताया और कहा, बकाया जमा नहीं रहा होगा। इसलिए नगर निगम ने सील कर दिया होगा।

यह भी पढ़ें:क्रप्शन का दूसरा नाम है अखिलेश यादव : कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुरादाबाद नगर निगम ने हुमेरा अख्तर के मैरीज हॉल, व्हाइट हाउस, गजल बार और होटल को सील किया है। आज दोपहर नगर निगम की टीम इन प्रतिष्ठानों पर पहुंची और उसने सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद एक-एक तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। जिन 20 लाख के आस-पास का टैक्स बकाया है। यहां बता दें कि हुमेरा अख्तर वर्तमान में अमरोहा के उझारी से नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। हुमेरा अख्तर के अलावा मोहित डूडेजा और नदीम चौधरी भी इन प्रतिष्ठानों में पार्टनर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर कांठ विधानसभा से विधायक है, जो अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें:क्षत्रिय महासभा ने सपा सांसद रामजीलाल का पुतला जलाया और जूता मारा

विधानसभा में कमाल अख्तर ने नगर निगम के खिलाफ उठाये हैं कई सवाल

Advertisment

 नगर निगम की कार्यप्रणाली और वहां पर फैले भ्रष्टाचार को कांठ विधानसभा से विधायक कमाल अख्तर ने कई बार विधानसभा में सवाल उठाये हैं और नगर निगम में कई तरह से आरोप लगाये हैं। बताया जाता है कि यह उसी का परिणाम है। हालांकि सच यह भी है। इन प्रतिष्ठानों पर पांच-छह लाख रुपया हाउस और वाटर टैक्स के तौर पर बकाया है।

हही

क्या बोले, विधायक कमाल अख्तर

यंग भारत से दूरभाष पर बातचीत में कमाल अख्तर ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों में कई पार्टनर हैं। नगर निगम इन दिनों हाउस टैक्स बकाया होने पर मुरादाबाद में सीलिंग की कार्रवाई कर रही है। इसलिए उसने सील कर दिया होगा। पार्टनरों से बात करके बकाया जमा हो जाएगा। फिर खुल जाएगा। इसमे कोई नई बात नहीं है।

Advertisment
Advertisment