Advertisment

Moradabad: राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

शनिवार को राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आशियाना स्थित रेड सफायर होटल में संपन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी राहुल सेवक एवं संचालन संजय राजे द्वारा किया गया।

author-image
Anupam Singh
पीूपीूपीूप

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के चयनित खिलाड़ी।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 वाईबीएन, संवाददाता।

Advertisment

शनिवार को राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आशियाना स्थित रेड सफायर होटल में संपन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी राहुल सेवक एवं संचालन संजय राजे द्वारा किया गया,बैठक में संगठन के मंडल अध्यक्ष रोहित मदन का जोरदार स्वागत किया गया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिले एवं महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया

मुख्य रूप से संजीव वाल्मीकि को जिला अध्यक्ष,अनिल एकलव्य उर्फ जोनी को जिला महामंत्री, नितिन वाल्मीकि को महानगर अध्यक्ष, अश्वनी सूद को महानगर महामंत्री, अनिल राव को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, राहुल मार्शल को जिला महामंत्री युवा मोर्चा और निशांत गौतम को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Advertisment

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रोहित मदन ने कहा कि राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन समाज के निचले तबके के लोगों के हितों के लिए सदैव कार्य करता है और बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा में तत्पर रहता है। उन्होंने नए मनोनीत पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें और समाज के उत्थान के लिए हमेशा आगे रहें।

 यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा

Advertisment

प्रदेश प्रभारी राहुल सेवक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सामाजिक न्याय और समानता के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। उन्होंने हाल ही में थाना भगतपुर के ग्राम धौलपुरी बामनिया में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए अमानवीय कृत्य का जिक्र करते हुए कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दिलाए बिना संगठन शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर संगठन 10 मार्च को एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपेगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और समाज के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक के अंत में प्रदेश प्रभारी ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की, कहा बाहर से दवा लिखना अपराध है

Advertisment

यह लोग रहे मौजूद 

बैठक में मुख्य रूप से निखिल, विनय, ऋतिक, रॉबिन, अभय, आर्यन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाने और समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पहुंचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा, सरकार पीड़िता के साथ है

Advertisment
Advertisment