मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मुरादाबाद द्वारा एक भव्य होली मिलन एवं नव संवत्सर 2082 का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, उपसभापति नगर निगम मुरादाबाद के नेतृत्व में निकट धर्म कांटा दिल्ली रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष आनंद प्रसाद जोहरी एवं राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विपिन जोहरी जी रहे।
विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महासचिव अभिषेक भटनागर, प्रांतीय उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा गिरिराज स्वरूप भटनागर एवं डॉक्टर संतोष सक्सेना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चित्रांश रामबाबू भटनागर एवं एपी शमशेरी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव शेखर भटनागर एवं जिला उपाध्यक्ष पुनीत सहाय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। सर्वप्रथमचीना भटनागर, ममता भटनागर एवं उनकी टीम के द्वारा बहुत सुंदर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत और भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की प्रस्तुति की गई। नन्ही सी बेटी कुमारी सौम्या सिंहा द्वारा बहुत सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी तरह वंश सक्सेना अंशिका सक्सेना सानवी श्रीवास्तव शिरीन माथुर, सिद्धि माथुर द्वारा बहुत सुंदर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।
यह भी पढ़ें: खुद को चार्टेड अकाउंटेंट बताकर युवक से ठगे एक लाख चालीस हजार रुपए