Advertisment

Moradabad:गोलीबाज भाजपा पार्षद अजय तोमर के दूसरे साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद अजय तोमर द्वारा मयंक गुर्जर नामक युवक को गोली मार दी गई थी।जिसके बाद घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी भाजपा पार्षद अजय तोमर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

author-image
Roopak Tyagi
पपीाुप
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाईबीएन, संवाददाता।

Advertisment

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद अजय तोमर द्वारा मयंक गुर्जर नामक युवक को गोली मार दी गई थी।जिसके बाद घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी भाजपा पार्षद अजय तोमर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।जबकि भाजपा पार्षद के साथी हर्ष चौधरी को पुलिस ने आज गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है।

अजय तोमर ने आशियाना कॉलोनी में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे मयंक गुर्जर को गोली मार दी थी इस घटना में हर्ष चौधरी भी शामिल बताया गया था।घायल के लिया सुभाष गुर्जर सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं और अपने बेटे को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया करते थे लेकिन गोलीबाज भाजपा पार्षद अजय तोमर ने मयंक के सपने को चकनाचूर कर दिया।

यह भी पढ़ें: शिवसेना की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन, 4अप्रैल को भव्य रोड शो

Advertisment

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने दी जानकारी 

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बीती 10 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित आशियाना कॉलोनी में एक युवक पर फायर झोंका गया था।जिसमें अजय तोमर नाम के व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।आज घटना में संलिप्त हर्ष चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।हर्ष चौधरी ने ही मयंक गुर्जर के सर पर तमंचे की बट मारकर घायल किया था। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना कटघर में भी अभियोग पंजीकृत है।इसको भी जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जीएसटी की बड़ी चोरी में फंसा हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी का अध्यक्ष, विभाग कर सकता है बड़ी कार्रवाई

Advertisment

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग,लाखों का माल जलकर खाक

Advertisment
Advertisment