वाईबीएन, संवाददाता।
आमजन की होली और जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने के बाद आज पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की होली शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज सकुशल अदा कराई गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइंस के मैदान से होली खेलने की शुरुआत हो चुकी है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/15/Yxz0OIgzsmw3fLturkvn.jpeg)
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में फायरिंग, पीतल कारोबारी घायल, अस्पताल में भर्ती
गड्ढे में रंग भरवा दिया गया
पुलिस लाइंस के मैदान में गड्ढे खोदकर उसमें पानी और रंग भरवा दिया गया है जिसमें सारे अधिकारी और पुलिसकर्मी जमकर मस्ती कर रहे हैँ।सबसे पहले डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल पुलिस लाइंस पहुंचे हैं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रंग लगाया जा रहा। इस होली में हर बार की तरह इस बार भी डीएम, पुलिस कमिश्नर और डीआईजी भी उपस्थित हैं। पुलिस लाइंस में जश्न के लिए डीजे लगवाया गया है जिस पर पुलिसकर्मी और अधिकारी खूब डांस कर रहे हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/15/tbsNLkyDC9V23XPda1f2.jpeg)
यह भी पढ़ें:प्रतिबंधित मांस के साथ 4 आरोपी गिरफ़्तार
हर वर्ष होली संपन्न होने के बाद प्रशासन मनाता है जश्न
मुरादाबाद पुलिस लाइंस की होली शहर में मशहूर है। यहां सभी तैयारियां पुलिस कर्मियों की है। होली को सकुशल सम्पन्न करवाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी जमकर जश्न मना रहे। जिसमें जिले के कुछ पत्रकार भी शामिल हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं।