Advertisment

Moradabad: 72 किलोमीटर लंबे मुरादाबाद, सम्भल और बुलंदशहर मार्ग के फोरलेन निर्माण की तैयारी शुरू

Moradabad: बढ़ते ट्रैफिक और कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मुरादाबाद, सम्भल और बुलंदशहर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अब चौड़ा होकर फोरलेन बनने की ओर बढ़ रहा है।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

Photograph: मार्ग अब चौड़ा होकर फोरलेन बनने की ओर (MORADABAD )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता।  बढ़ते ट्रैफिक और कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मुरादाबाद, सम्भल और बुलंदशहर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अब चौड़ा होकर फोरलेन बनने की ओर बढ़ रहा है। कुल 72 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की योजना पर काम तेज हो गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेज दिया गया है। 

कांवड़ यात्रा में जाम से मिलेगी राहत

इस मार्ग पर हर साल सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं, जिससे कई बार ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो जाता है। इसके अलावा जब हाईवे या अन्य मुख्य मार्गों पर कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो डायवर्जन इसी मार्ग से किया जाता है। ऐसे में वाहनों का दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है और जाम की गंभीर स्थिति बन जाती है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से मार्ग को चौड़ा कर फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है।

फोरलेन बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। प्रस्ताव को लेकर शासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में गर्मी का कहर जारी, उमस ने किया बेहाल

यह भी पढ़ें: सीबीआई अफसर बनकर किया महिला को कॉल,ट्रांसफर करा ली लाखों की रकम

Advertisment

यह भी पढ़ें: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बेटों संग व्यापारी के घर में घुसकर की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

यह भी पढ़ें: टिमिट कॉलेज की छात्रा आयुषी जैन का कोंसेंट्रिक्स में चयन

Advertisment
Advertisment