Advertisment

संभल हिंसा: 67 उपद्रवी पुलिस को चकमा देने में सफल,तलाश जारी

संभल हिंसा के 67 उपद्रवी अभी तक पुलिस को चकमा देने में सफल हैं। हालांकि उन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर छोड़ रखे हैं। मगर वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये हैं।

author-image
Anupam Singh
फाइल

फाइल फोटो।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता

24 नवंबर 2024 को सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा  

संभल हिंसा के 67 उपद्रवी अभी तक पुलिस को चकमा देने में सफल हैं। हालांकि उन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर छोड़ रखे हैं। मगर वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये हैं। जबकि उनके खिलाफ पुलिस के पास पुख्‍ता सबूत हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने गुरुवार को बताया कि 24 नवंबर से अब तक पुलिस ने 73 आरोपित उपद्रवी जेल भेजे हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 1978 के संभल दंगा पीड़ित परिवारों ने जांच आयोग से लगाई न्‍याय की गुहार

Advertisment

इसके अलावा 67 उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। यह फरार 67 उपद्रवी वे हैं जिनकी पहचान पूरी तरह पुलिस के पास है। इसमें 44 उपद्रवी कोतवाली क्षेत्र के हैं और 23 उपद्रवी नखासा थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि नखासा पुलिस ने वांछित चल रहे उपद्रवियों के गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं। संभल सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से आग्रह किया है। वांछित उपद्रवियों की तलाश जारी है। बाकी जो फोटो और वीडियो में उपद्रव करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी भी पहचान कराने के लिए टीम काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया

 यहां बता दें कि यूपी के संभल जिले में विवादित जामा मस्जिद व हरिहरनाथ नाथ मंदिर में 24 नवंबर 2024 को सर्वे के दौरान तीन स्थानों पर हिंसा और बवाल हुआ था। पहला बवाल विवादित जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था, जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था, जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसके बाद तीसरी हिंसा हिंदूपुरा खेड़ा में हुई थी। यहां पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना के 73 आरोपित उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं 67 की तलाश अभी जारी है।

Advertisment
Advertisment