Advertisment

Moradabad: मंदिर में कीर्तन कर रही महिलाओं पर पथराव,नमाजियों ने हाथ में लिए डंडे और पत्थर

घटना के समय कुछ लोग तराबीह पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले मंदिर में कुछ महिलाएं भजन कीर्तन कर रही थीं। जिसके बाद किसी बात को लेकर महिलाओं और नमाजियों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत पत्थर और डंडों तक जा पहुंची

author-image
Roopak Tyagi
Bzbznznzns

थाना बिलारी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर स्थित मंदिर में कुछ महिलाएं भजन कीर्तन कर रही थी तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने महिलाओं पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल भेज दिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक एक पालतू कुत्ता मस्जिद में चला गया था,जिसको लेकर मस्जिद में मौजूद एक व्यक्ति ईशान द्वारा कुत्ते को ईंट मारकर भगा दिया था। कुत्ते को ईंट मारने का विरोध किया गया तो ईशान मारपीट पर उतारू हो गया जिसका वहां मौजूद लोगो ने बीचबचाव कर फैसला करा दिया था।

देर शाम गांव में ही बने मंदिर में कुछ महिलाएं कीर्तन कर रही थीं और वहीं से दूसरे समुदाय के लोग मस्जिद से तराबीह पढ़कर आ रहे थे, दोनों पक्षों में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और शांति का पैगाम देने वाले लोगों के हाथों में लाठी डंडे और पत्थर आ गए। इसके बाद मंदिर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट और जमकर पथराव किया गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं।जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में दर्जनों महिलाएं और पुरुष घायल बताए जा रहे हैं। 

एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 

मामले की सूचना मिलते ही एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और मारपीट में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। साथ एसपी देहात ने मय फोर्स के साथ गांव में पैदल मार्च किया साथ ही लोगों को हिदायत दी की शांति व्यवस्था बनाए रखें। मामला दो समुदाय के बीच का होने से घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 11 नामजद सहित 5 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

कीर्तन कर रही महिलाओं पर पथराव

मिली जानकारी के मुताबिक बिलारी के गांव में हुई घटना के समय कुछ नमाजी तराबीह पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले मंदिर में कुछ महिलाएं भजन कीर्तन कर रही थीं। जिसके बाद किसी बात को लेकर महिलाओं और नमाजियों के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत पत्थर और डंडों तक जा पहुंची। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। और नमाजियों द्वारा महिलाओं पर पथराव भी किया गया।

फिलहाल गांव में हालात सामान्य: एसपी देहात 

Advertisment
Hshshbsbsbs
कुंवर आकाश सिंह एसपी देहात

वहीं घटना के बारे में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर से एक सूचना प्राप्त हुई थी कि दो पक्षों में लड़ाई हो रही है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ लोग घायल हुए हैं जिनको मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल गांव के हालात सामान्य हैं। मामले को देखते हुए गांव में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

crime news moradabad news
Advertisment
Advertisment