/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/01/k7zIMiXYqWNGtWzIASUX.jpg)
जीएसटी अधिकारी को सम्मानित करते व्यापारी।
उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल व उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को जीएसटी विभाग पहुंचे। यहां पहुंचकर जीएसटी अधिकारियों से मुलाकात की।इसके बाद महानगर का नाम जीएसटी रजिस्ट्रेशन में प्रदेश की सूची में प्रथम आने पर बधाई दी और सम्मानित किया।
नया रजिस्ट्रेशनउ कराने के लिए व्यापारियों को किया जागरुक
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने बताया कि मुरादाबाद जीएसटी विभाग द्वारा अधिक रजिस्ट्रेशन कराए गए,जिसके बाद मुरादाबाद जीएसटी विभाग का नाम प्रदेश की सूची में प्रथम रहा है। यह हमारे मुरादाबाद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डीसी प्रशासन रामनाथ त्रिपाठी व डीसी सपना गुप्ता ने जीएसटी व एमनेस्टी के बारे में व्यापारियों को नया रजिस्ट्रेशन लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने नगर के व्यापारियों के साथ मीटिंग की और जीएसटी में रजिस्टर होने पर जो सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है। उसके प्रति सभी को जागरुक किया। यही वजह है कि महानगर का स्थान रजिस्ट्रेशन कराने में प्रथम रहा है। इसके लिए एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन आरके द्विवेदी व उन्की पूरी टीम बधाई के पात्र है। इस मौके पर विपिन गुप्ता ,सुनील अग्रवाल,मनोज तिवारी,सचिन,सुमित गुप्ता, मोहित खन्ना,मूलचंद चौहान,आशुतोष गुप्ता,दीपक कटियाल,आदि उपस्थित रहे।