मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।
तापमान हो रही लगातार बढ़ोतरी
महानगर में आज धूप खिली रहेगी। बुधवार को अधिकत्म तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इससे मौसम के मिजाज में बदलाव भी देखने को मिलेगा। हालांकि महानगर में आज का दिन हल्का गर्म रहेगा ,लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें: परिवहन मंत्री की वाहवाही बनी अफसरों की मुसीबत, महिला परिचालकों की सीधी भर्ती अभी भी अधर में
पिछले कुछ दिनों से महानगर में मौसम काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे फरवरी का समय बीतता जा रहा है। वैसे-वैसे मौसम में तापमान भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन मंगलवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही सूरज और बादलो के बीच लूका छिपी का खेल चलता रहा। इसके साथ ही सर्द हवाए चलती रही। जिससे मौसम के तापमान में गिरावट आई और देर शाम के बाद लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा। हालांकि बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे तक 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हवाओं की गती पूरा दिन करीब 11 किलोमिटर की रफ्तार से चलेंगी। धूप निकलने के बाद सुबह से ही सड़को पर चहल-पहल दिखाई दी। वहीं बच्चें और बुजुर्ग भी पार्कों में व्याम करते रहे।
यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, लाभकारी योजनाएं बनाए एमडीए के अफसर