/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/16/i6fYNRpLvIHZ3mG7HY5b.jpg)
विश्व संवाद केंद्र में अपनी बात रखते वक्तागण।
होली का उत्सव सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एवं भारतीयता का प्रतीक है, होली उत्सव ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ, भाषा-प्रांत के भेद को भुलाकर गले लगाने का उत्सव है। होली एक मस्ती का उत्सव है इस समय प्रकृति भी अपने यौवन यानी मस्त रूप में होती है वसंत के आने पर वृक्ष भी पुष्पों से पल्लवित होते हैं, नई फसल आती है।
यह भी पढ़ें:रेप पीड़िता से मिलने को सांसद की ना और मुस्लिम की युवक की हत्या पर हर संभव मदद का भरोसा, जनता समझती है
इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र ने सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बैंकट हॉल में पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें अनेक समाचार पत्रों, टीवी चैनल, यूट्यूबर पोर्टल्स के पत्रकार एवं इनफ्लुएंसर सम्मिलित हुए। अनौपचारिक कार्यक्रमों में सभी ने हास्य और व्यंग्य की पिचकारियों से रंगो की फुहारें छोड़ीं। इस अवसर पर नेता, अभिनेता, अधिकारी, व्यापारी, डॉक्टर, वकील और सबसे अधिक पत्रकारों पर व्यंग बाणों से वर्षा की गई।
यह भी पढ़ें:आकाश पाल दोबारा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, गिरीश भंडूला बनाए गए महानगर अध्यक्ष
विश्व संवाद केंद्र से डॉ० पवन कुमार जैन, संजीव चौधरी, प्रशांत मिश्रा, हरिमोहन गुप्ता, वरिष्ठतम पत्रकार एच० पी० शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश शास्त्री, रोटरी गवर्नर डॉ० काव्य सौरभ जैमिनी, साहित्यकार डॉ० मनोज रस्तोगी, श्रीकृष्ण शुक्ल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार विवेक निर्मल एडवोकेट ने किया।