Advertisment

Moradabad: गर्मी आते ही चल निकला मिट्टी का कारोबार, बिक रहे स्टाइलिश बर्तन

Moradabad: पीतल की कारीगरी के लिए मशहूर है। मगर गर्मी का सीजन आते ही मिट्टी के बर्तन भी लोगों को लुभा रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इन दिनों पानी को ठंडा रखने के लिए सुराही की है।

author-image
Anupam Singh
वाईबीएन

मिट्टी के घड़े Photograph: (moradabad )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

मुरादाबाद पीतल की कारीगरी के लिए मशहूर है। मगर गर्मी का सीजन आते ही मिट्टी के बर्तन भी लोगों को लुभा रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इन दिनों पानी को ठंडा रखने के लिए सुराही की है। इसके अलावा वही भारी तादाद में घड़े भी बिक रहे हैं। इन घड़ों में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों ने टोटियां भी लगा दी है, जिससे पानी निकालने में दिक्कत ना हो। 

आईए जानते हैं क्यों खास है मुरादाबाद में देखने वाले मिट्टी के यह बर्तन 

मिट्टी के घड़े का उपयोग गर्मियों में अधिक किया जाता है। मिट्टी ठंडी होने कारण उस से बने घड़े या कोई बर्तन ठंडा रहता है। अधिकतर घड़े  में पानी को ठंडा रखने के लिए उपयोग में लाया जाता है। 

Advertisment

पानी को ठंडा रखने में 

1. पानी को ठंडा और ताजा रखने के लिए: मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखा जाता है, जिस में पानी ठंडा रहता है। मिट्टी के घड़े में पानी को ठंडा रखने की क्षमता होती है, जो गर्मियों में बहुत उपयोगी है। 

2. पानी को शुद्ध रखने में: मिट्टी के घड़े में पानी भर कर रखा जाता है, जिस से पानी शुद्ध रहता है। मिट्टी के घड़े में पानी को शुद्ध रखने की क्षमता होती है, जो गर्मियों की धूप में बहुत लाभदायक होता है। पुराने समय में पानी को शुद्ध करने के लिए फिटकरी का उपयोग किया जाता था क्योंकि उस समय पानी को शुद्ध करने के लिए कोई ज्यादा स्त्रोत नहीं थे। आज के इस आधुनिक समय में  पानी को शुद्ध करने के बहुत स्त्रोत है। लेकिन आज भी लोग घड़े के पानी को शुद्ध और ठंडक के लिए बेहतर मानते है। 

Advertisment

अन्य उपयोग 

1. पेय पदार्थों को ठंडा रखने में: मिट्टी के घड़े में पेय पदार्थों को ठंडा रखने के लिए भी उपयोग किया जाता है। घड़े का उपयोग आज शहर और देहात में सब्जी बनाने के लिए किया है। सब्जी स्वादिष्ट होती है। 

2. फलों और सब्जियों को ताजा रखने में: मिट्टी के घड़े में फलों और सब्जियों को ताजा रखने के लिए भी उपयोग किया जाता है। आज से पहले जब सब्जियों को ताजा रखने लिए कोई स्त्रोत नहीं था। तब लोग घड़ों का ही उपयोग किया करते थे। 

Advertisment

3. सजावटी वस्तु के रूप में: मिट्टी के घड़े को सजावटी वस्तु के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। गाँव में मिट्टी के घड़ों पर बहुत सुंदरता से पेंट किया जाता है, और उनको बेचा जाता है। 

4. व्यवसाय के लिए:  मिट्टी के घड़ों का उपयोग केवल पानी को ठंडा करने लिए नहीं वल्कि व्यवसाय का साधन है। लोग मिट्टी के घड़े को बनाकर उस पर टंकी लगा कर बेचते है। जो आकर्षक लगती है। और पानी पीने के लिए आसानी होती है, यंग भारत संवाददाता ने जब घड़ों के विक्रेता से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मियों के सीजन में शहर में घड़ों की मांग ज्यादा होती है।

क्या कहते हैं मिट्टी के बर्तन बेचने वाले विक्रेता 

वाईबीएन
दुकानदार सुमन Photograph: (moradabad )

मुरादाबाद शहर स्थित ताड़ीखाना मिट्टी के विक्रेता  सुमन ने बताया कि गर्मी आती ही मिट्टी के घड़ों का भी सीजन आ जाता है। लोगो को मिट्टी के बने घड़े ही पसंद आते है। लोगो का मानना है,कि घड़े  पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। पानी ठंडा रहता है।

वाईबीएन
दुकानदार अमित प्रजापति Photograph: (moradabad )

कटघर दुकानदार अमित प्रजापति  ने  यंग भारत के संवाददाता को बताया गर्मियों का सीजन आ गया है। लोग ठंडे पानी के लिए मिट्टी के घड़े का उपयोग करते है। घड़ों की कीमत की बात करे तो  छोटे घड़े की कीमत 70 से 100 रुपये और बड़े घड़े  की कीमत 100 से 150 रखी गई है। मिट्टी के बने घड़ों में टोटिया भी लगा दी है जिस से पानी पीने में और लेने में आसानी हो जाती है। और घड़ों को आकर्षक बनाती है। 

यह भी पढ़ें: नवीन मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर, व्यापारियों में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे मुरादाबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर

 

  

 

 

Advertisment
Advertisment