/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/30/thana-civil-line-2025-09-30-20-50-19.png)
Photograph: (moradabad)
मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता l मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लापरवाह बाइक सवार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घायल मायादेवी को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
थाना नागफनी इलाके के रहने वाले वालेश्वर शाह ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मायादेवी को जिगर कालोनी चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद घायल मायादेवी को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
इस संबंध में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें: महिला ने एसडीएम से की शिकायत, दबंगों पर लगाया आरोप
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, थाने का घेराव
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस ने साइबर क्राइम पर चलाया जागरूकता अभियान
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पुलिस अलर्ट: बरेली उपद्रव के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी