Advertisment

Moradabad: घरों में काम करने वाली महिलाओं ने बुलंद की अपनी आवाज

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन और घरेलू महिला कामगार यूनियन मुरादाबाद के आह्वान पर घरों में काम करने वाले महिलाओं ने अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

author-image
Anupam Singh
पूपूप

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन और घरेलू महिला कामगार यूनियन नारेबाजी करते हुए।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन और घरेलू महिला कामगार यूनियन मुरादाबाद के आह्वान पर घरों में काम करने वाले महिलाओं ने अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 यह भी पढ़ें: होली पर्व को लेकर नगर निगम ने कसी कमर, लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: दिव्यांशु पटेल

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं

ज्ञापन में बताया कि समाज के लिए काम करने वाली इन महिलाओं के हितलाभ के लिए अभी तक कोई योजना नहीं है। बीमार होने पर इनके इलाज और उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। उस बढ़ने के साथ बुढ़ापा आने पर इनके जीवन यापन का कोई सहारा नहीं बचता। ऐसी स्थिति में हम आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में लिखित प्रमुख मांगे मानी जाएं।

यह भी पढ़ें: यंग भारत की खबर का असर, मंडलायुक्त ने एमडीए की बुलाई बैठक और की समीक्षा

Advertisment

यह भी पढ़ें:दरिंदगी की जानकारी देते हुए रो पड़ी रेप पीड़िता, दोषियों को फांसी दिलाने की मांग,पुलिस ने अब तक तीन को किया गिरफ्तार

यह है प्रमुख मांगे

सभी घरेलू महिला कामगारों को सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाया जाए।

घरों पर काम करने वाली समस्त महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी दी जाए।

कामगारों को मिलने वाली ईपीएफ ईएसआईसी की योजना की तर्ज पर इन लोगों के लिए भी योजना    बनाई जाए। 

Advertisment

घरेलू महिला कामगारों के कल्याण के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाए।

सभी घरेलू महिला कामगारों को आवास दिए जाएं।

बुजुर्ग होने पर अर्थात 60 साल की उम्र पार करने पर सभी महिला कामगारों को रुपए 10000     मासिक पेंशन दी जाए।

शराब बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए और नशाखोरी पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए।

सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही अश्लीलता पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

Advertisment
Advertisment
Advertisment