Advertisment

Moradabad: गेहूं काटने गई दो किशोरियों को खेत से ही ले उड़ा युवक, एफआईआर दर्ज

मैनाठेर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक किशोरी अपनी सहेली के साथ गेहूं काटने गई थी। किशोरी के पिता का आरोप है, कि उसे संभल निवासी एक युवक अपने साथ भगा कर ले गया है।

author-image
Anupam Singh
fgh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

मैनाठेर थाना क्षेत्रके रहने वाली एक किशोरी अपनी सहेली के साथ गेहूं काटने गई थी। किशोरी के पिता का आरोप है, कि उसे संभल निवासी एक युवक अपने साथ भगा कर ले गया है। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है,और घटना की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार महमूदपुर माफी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है, कि उसकी बेटी उम्र करीब 14 वर्ष अपनी सहेली के साथ गांव में गेहूँ  काटने के लिये खेत पर गयी थी। जहाँ से इन दोनो को चाँद पुत्र रहीस निवासी संभल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों द्वारा दोनों किशोरियों को काफी तलाश किया गया। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है।

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक मैनाठेर किरनपाल सिंह ने बताया कि महमूदपुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दो नाबालिग के गायब होने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज करा कर पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। पीड़ित और आरोपी परिवार के बीच घरेलू संबंध की बात सामने आई है। दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था।जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें:भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे मुरादाबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में एक्सपोर्टर के घर में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बदली शहर की तस्वीर

latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment