Advertisment

गहराई से सुनें, क्या कहती है प्रकृति

गहराई से आवाजों को सुनना एक हुनर है और इस हुनर को सीखा जा सकता है। किसी खास प्रजाति के पक्षी की आवाज या उसका गीत कानों में पड़ना एक बात है और प्रकृति में बसी आवाजों को गहराई से, ठहरकर, शांति से सुनना एक दूसरा ही अनुभव होता है। 

author-image
Mukesh Pandit
How to say nature

nature क्या आपने कभी कुछ देर रुक कर प्रकृति की आहट सुनी है? गहराई से, खामोशी से और धैर्य से? नहीं? कोई बात नहीं, अभी भी इसे सुनने का समय बचा है। गहराई से आवाजों को सुनना एक हुनर है और इस हुनर को सीखा जा सकता है। किसी खास प्रजाति के पक्षी की आवाज या उसका गीत कानों में पड़ना एक बात है और प्रकृति में बसी आवाजों को गहराई से, ठहरकर, शांति से सुनना एक दूसरा ही अनुभव होता है। 

Advertisment

प्रकृति की आवाजों को गहराई से सुनने का अर्थ 

बहुत सी प्रजातियों के बीच के संबंधों, उनके व्यवहार और उनके आपसी संवाद को गहराई से सुनना और उस सुने हुए से सीखना। मूल जातीय लोग आस्ट्रेलिया और दूसरे क्षेत्रों में हजारों सालों से यह काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इससे प्राकृतिक जगत को समझने और उसके संरक्षण की इच्छा में वृद्धि हुई है। क्या है गहराई से सुनना? अगर आप गहराई से सुनने की कोशिश करना चाहते हैं तो कुछ समय निकाल कर किसी प्राकृतिक स्थल पर जाएं और एक शांत जगह तलाश लें जहां कोई आपको परेशान न करे। अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें। अपनी आंखें बंद करें और अपनी श्रवण इंद्रियों का विस्तार करते हुए अपने आसपास की आवाजें सुनें। 

अभ्यास करें कितनी दूर तक सुन सकते हैं

Advertisment

कोशिश करें कि हर दिशा से आने वाली आवाजों पर आपका ध्यान जाए, उसके बाद ऊपर और नीचे भी। कितनी दूर तक आप सुन पा रहे हैं? पहले आपको जीवों की अलग अलग आवाज सुनाई देगी। कुछ देर बाद, आप को संभवत: उन जीवों के बीच की आपसी बातचीत और संवाद की आवाज सुनाई देगी। उत्सुकता बनाए रखना बहुत काम आएगा। कान लगाकर सुनें कि क्या ये एक दूसरे की आवाज पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं? कैसे और क्यों? उस क्षण में अपने आसपास होने वाली सभी आपसी गतिविधियों को सुनने से आपको संपूर्णता में जीवन व्यवस्था को समझने में मदद मिल सकती है। सुनने मात्र से हम प्रकृति से क्या सीख सकते हैं? 

असाधारण है सुनने की कला

इंसान आमतौर पर सहयोग या प्रतिस्पर्धा की अवधारणा की मदद से पेचीदा संबंधों को आसान बनाते हैं। लेकिन प्रकृति को गहराई से सुनने पर यह धारणा पुष्ट होती है कि सहभागिता युक्त साझेदारी हमारी समझ से कहीं अधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। प्रजातियों के बीच एक-दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले संबंध पूरे जीवमंडल में सर्वव्यापी हैं। इन पक्षियों के जीवंत कलरव को सुनना - जो लगातार प्रत्येक पक्षी के स्थान का संचार और पुष्टि करता है - हमें याद दिलाता है कि सहयोग कितना लाभदायक हो सकता है। इससे भी महत्वपूर्ण है कि विविधता के साथ सहयोग से सर्वाधिक फायदा होता है। 

Advertisment

विभिन्न प्रजातियों के झुंडों का कलरव

मानवता के समक्ष अस्तित्ववादी खतरों के समाधान के लिए व्यापक पैमाने पर सहयोग और समन्वय की जरूरत होगी। इनमें से बहुत से खतरे आपस में जुड़े हुए हैं। एकल समाधान का ये खतरे प्रतिरोध करते हैं और इनसे एकजुट होकर ही निपटा जा सकता है। इसलिए हमें अपनी भिन्नताओं को स्वीकार करने और उनका उत्सव मनाने की जरूरत है। विभिन्न प्रजातियों के झुंडों का कलरव हमें याद दिलाता है कि विविधता महत्ती शक्ति का स्रोत हो सकती है। सुनने से हमें प्रतिस्पर्धात्मक अंतःक्रियाओं के बारे में भी पता चलता है, विशेष रूप से एक ही प्रजाति के सदस्यों के बीच। 

सुबह के धुंधलके में गाने वाले पक्षी 

Advertisment

प्रजनन के मौसम में सुबह के धुंधलके में गाने वाले पक्षी भोर के समूह गान में शामिल हो जाते हैं। उनका ऐसा व्यवहार दिन या साल के किसी अन्य समय में देखने को नहीं मिलता। यह भी स्पष्ट होता है कि वे एक दूसरे की बात सुन रहे हैं। सुनने में शिक्षा की संभावनाएं हज़ारों सालों से ऑस्ट्रेलिया में शिक्षा प्रणाली में गहन श्रवण के माध्यम से सीखना अभिन्न अंग रहा है। इस शिक्षा प्रणाली में, देश और पृथ्वी-परिजन (जैसे पौधे और जानवर) दोनों ही ज्ञान का केंद्र और शिक्षक थे। पेड़ पौधों और जानवरों से प्राप्त यह ज्ञान दादा दादी और नाना नानी ने अपने पोते पोतियों को दिया। 

इस प्रकार बच्चों के भीतर धरती की समझ और संरक्षण का दायित्व बोध आया। पहले अध्यापकों को अपने भीतर गहराई से सुनने की यह क्षमता पैदा करनी होगी। और उसके बाद वो अपने ज्ञान को शिक्षण अवधारणा में प्रतिरोपित कर सकते हैं। मंथर गति से, सूक्ष्म जागरूकता विकसित करके, जिज्ञासा के साथ, अन्य प्राणियों को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर और भावनात्मक रूप से प्रभावित होते हुए उसका खुले दिल से स्वागत करके हम साज संभाल की अपनी गहरी भावना विकसित कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत सुनने की यात्रा से, शिक्षक अपने छात्रों के लिए इन अनुभवों को सुगम बना सकते हैं। 

nature
Advertisment
Advertisment