Advertisment

16 करोड़ के फ्राड में नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार, Cyber fraud के साथ ड्रग्स तस्करी में थे शामिल

एलेक्स के पास से 50 रुपए नगद, 8 चैक बुक, पासबुक, पासपोर्ट के अलावा 39.58 ग्राम एमडीएमए टैबलेट बरामद की गई। ये मादक टैबलेट है जिसका प्रयोग अक्सर पार्टियों में किया जाता है।

author-image
Jyoti Yadav
16 करोड़ के  फ्राड में नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार, साइबर ठगी के साथ ड्रग्स तस्करी में थे शामिल
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता | नोएडा के नैनीताल बैंक में सर्वर हैक कर 16 करोड़ के फ्राड के मामले में साइबर क्राइमनोएडा पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें पकड़ा गए नाइजीरियन नागरिक के पास से एमडीएमए टेबलेट बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। इनकी पहचान UMEALAKEI EMEKA उर्फ एलेक्स निवासी ग्रेटरनोएडा , सावेज , अमित और दीपक हुई है। साइबर फ्राड मामले में अब तक 16 में से 3 करोड़ की रिकवरी की जा चुकी है। 

लोकल इंटेलिजेंस की मदद से गिरफ्तार

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि नैनीताल बैंक में फ्राडमामले में पुलिस को शक था इसमें नाइजीरियन गिरोह का हाथ हो सकता है। इसी क्रम में जांच की गई। जांच में एलेक्स नाम एक शख्स की जानकारी मिली। ये साइबर फ्राड करने के अलावा दिल्ली एनसीआर में प्रतिबंधित ड्रग्स का सप्लायर भी है। मुखबिर और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इसके तीन और साथियों को गिरफ्तार किया गया। 

एलेक्स के पास से 50 रुपए नगद, 8 चैक बुक, पासबुक, पासपोर्ट के अलावा 39.58 ग्राम एमडीएमए टैबलेट बरामद की गई। ये मादक टैबलेट है जिसका प्रयोग अक्सर पार्टियों में किया जाता है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि इन टैबलेट का मैन सप्लायर कौन है किस तरह से ये टैबलेट यहां दिल्ली एनसीआर में सप्लाई होने के लिए आती है। 

85 खातों में गया था पैसा

डीसीपी ने बताया कि सर्वर हैक करने के बाद साइबर ठगों ने करीब 16 करोड़ 85 खातों में ट्रांसफर किया। इसमें से अधिकांश खाते फेक थे और कुछ खाते ऐसे थे जो खरीदे गए थे। या बंद खातों को दोबारा से चालू कराया गया था। इन खातों में पैसा ट्रांसफर होने के बाद अब निकाला जा रहा था। सावेज  एलेक्स को पैसा निकाल देने आया था। इसके आठ से ज्यादा खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया था। जिसमे से पैसा निकाला था। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनको जेल भेजा जा चुका है। 

घर पर की गई रेड

Advertisment

जानकारी मिलने पर साइबर क्राइम की टीम ने एलेक्स के बीटा-2 स्थित फ्लैट पर रेड की। वहां पर अमित और दीपक दो और थे। ये दोनों एलेक्स से ड्रग लेने आए थे। ये ड्रग आगे सप्लाई की जानी थी। वहां से ड्रग भी बरामद की गई।

Noida Noida Authority
Advertisment
Advertisment