Advertisment

Greater Noida News: भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश यात्रा, कांग्रेस से घोटालों का मांगा जवाब

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट फाइल होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को जनाक्रोश यात्रा निकाली गई।

author-image
YBN News
BJP Protest against congress
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट फाइल होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को जनाक्रोश यात्रा निकाली गई। पार्टी कार्यालय से तिलपता गोलचक्कर तक निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर ने किया। 

भ्रष्टाचार एवं घोटाले चरम सीमा पर

अभिषेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार एवं घोटाले चरम सीमा पर थे। घोटाले एवं भ्रष्टाचार की कड़ी में नेशनल हेराल्ड केस भी कांग्रेस द्वारा किया गया एक अनूठा उदाहरण है। समाचार पत्र के नाम पर देश की परिसंपत्तियों की खुली लूट के विरोध में भाजपा सदैव खड़ी रहेगी। 

हेराल्ड परिवार का घोटाला 

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर ने कहा कि एसोसिएट जनरल एवं नेशनल हेराल्ड परिवार का घोटाला मनी लोडिंग से जुड़ा हुआ 661 करोड़ का घोटाला है, सोनिया गांधी व राहुल गांधी एवं उनके तथाकथित पालतू दरबारी मनी लांड्रिंग केस में सीधे-सीधे मुजरिम है, भारतीय जनता पार्टी के लोग इनकी गिरफ्तारी की पुरजोर मांग करते हैं। जनाक्रोश यात्रा में सुभाष भाटी, देवेंद्र त्यागी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कौरी, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, पवन नागर, सत्येंद्र नागर, देवा भाटी, कर्मवीर आर्य, अमित पंडित, ओमकार भाटी, अरुण शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisment
Advertisment