Advertisment

CBSE Result 2025: नोएडा रीजन में 10वीं का 89% और 12वीं का 81% रहा परिणाम, जानें पूरी डिटेल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है।  आइए जानते हैं कि नोएडा रीजन में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा है।

author-image
YBN News
रीजन परीक्षा परिणाम
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है।  इस बार नोएडा रीजन में 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.41 प्रतिशत रहा। वहीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 81.29 प्रतिशत रहा। पिछले साल 10वीं का परीक्षा परिणाम 91.72 प्रतिशत रहा था। वहीं 12वीं में विगत साल 80.27 प्रतिशत रिजल्ट रहा।  जबकि 2023 में 12वीं 90.27 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। 10वीं में नोएडा रीजन देश में सीबीएसई के 16 क्षेत्रों में 15वें स्थान पर है। नोएडा रीजन 12वीं में कुल 17 में से 16 स्थान पर रहा। 

नोए़डा में रिजल्ट से विद्यार्थियों में खुशी

10 और 12वीं को मिलाकर इस बार करीब 40 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। जिले में सीबीएसई के 210 स्कूल है। इसमें से डीपीएस, एमिटी, रेयान, एपीएस, विश्वभारती पब्लिक स्कूल, बाल भारती , मार्डन के अलावा रेयान, लोट्स वैली, इंडस वैली, शिव नादर जैसे स्कूलों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। यहां स्कूलों में परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी देखी गई। 

नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

इस बार भी 12वीं और 10वीं की परीक्षा परिणाम में स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। बताया गया कि अधिकांश स्कूलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स के मार्कस 90 प्रतिशत से ज्यादा है। स्टूडेंटस ने बताया कि मेरिट जारी नहीं होने से कंपटीशन का भाव समाप्त होता है। एक तरह से अच्छा और खराब दोनों ही है। फिलहाल काफी लंबे से स्टूडेंट्स परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

देश में CBSE का रिजल्ट

आपको बता दें कि देशभर में 10वीं का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 95.00% रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.63% रहा। वहीं CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 88.39% रहा है।  पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट कुछ पहले जारी किया गया है। 

Advertisment

Noida | 10th CBSE Board Result | 12th CBSE Board Result | cbse board exam 2025 | CBSE Result 2025 

CBSE Result 2025 cbse board exam 2025 12th CBSE Board Result 10th CBSE Board Result Noida
Advertisment
Advertisment