Advertisment

बदायूं में मिल सकता है कच्चे तेल का भंडार, खोज करने आई ऑयल इंडिया की टीम

ऑयल इंडिया कंपनी ने बदायूं के सहसवान तहसील क्षेत्र में कच्चे तेल के कुएं होने की संभावना जाहिर की है। कच्चे तेल की खोज के लिए बाकायदा शासन और प्रशासन से मंजूरी ली गई है। ऑयल इंडिया कंपनी की ओर आई टीम का सहयोग प्रशासन की ओर से किया जा रहा है

author-image
Jyoti Yadav
badaun
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बदायूं,वाईबीएन नेटवर्क 

बदायूं में कच्चा तेल होने की संभावनाओं के चलते यहां परीक्षण शुरू किया गया है। सहसवान इलाके में कच्चे तेल का भंडार खोजने के लिए ऑयल इंडिया कंपनी की टीम हैदराबाद से आई है। टीम ने सहसवान तहसील क्षेत्र के कई गांव में परीक्षण शुरू किया। वह खेतों में जाकर कच्चे तेल का भंडार खोज रही है, हालांकि अभी तक टीम को सफलता नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें-Accident: सूरत में बड़ी घटना, दो साल का बच्चा सीवर में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी

शासन से लेकर प्रशासन तक ली मंजूरी

ऑयल इंडिया कंपनी ने बदायूं के सहसवान तहसील क्षेत्र में कच्चे तेल के कुएं होने की संभावना जाहिर की है। कच्चे तेल की खोज के लिए बाकायदा शासन और प्रशासन से मंजूरी ली गई है। ऑयल इंडिया कंपनी की ओर आई टीम का सहयोग प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। डीएम निधि श्रीवास्तव ने सभी एसडीएम को पत्र जारी करते हुए टीम के सहयोग मांगा। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Accident: सूरत में बड़ी घटना, दो साल का बच्चा सीवर में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी

ग्रामीण इलाके में हर्ष की लहर

बदायूं के गांवों में कच्चे तेल के कुआं होने और टीम के पहुंचने से ग्रामीण अंचल में हर्ष की लहर दौड़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां कच्ची फसल के बीच भी किसान तेल की खोज में सहयोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Voilance in Bangadesh: भड़की हिंसा के बीच अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना क्या वापस जाएंगी बांग्लादेश?

Advertisment

Advertisment
Advertisment