Advertisment

Cyber crime: महिला से वाट्स ऐप पर ठगी करने वाला गिरफ्तार,  बैंक में 10 लाख कराए फ्रीज

वाट्स ऐप पर इंवेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 78 लाख की ठगी की गई। इस मामले में साइब क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा के होशियारपुर गांव सेक्टर-52 से गिरफ्तार किया है।  इसकी पहचान अचल वर्मा हुई है।

author-image
Mukesh Pandit
police

Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

वाट्सऐप पर इंवेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 78 लाख की ठगी की गई। इस मामले में साइब क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा के होशियारपुर गांव सेक्टर-52 से गिरफ्तार किया है।  इसकी पहचान अचल वर्मा हुई है। अचल वर्मा के खाते में गए 10 लाख रुपए भी साइबर क्राइम पुलिस ने फ्रीज कराए है। 

वाट्सऐप ग्रुप पर जोड़कर की थी ठगी

डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि पीड़िता ने साइबर पुलिस से शिकायत की थी कि उसे वाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ा गया। वहां उसे पहले टास्क दिए गए। जिसे उसने पूरा किया उसे लाभ दिया गया। फिर उसे प्री पेड टास्क दिए जाने लगे। जिसमें महिला पैसा लगाती चली गई उसे मुनाफा दिखने लगा। जब वो पैसा निकालने के लिए कहती तो उसे और पैसा जमा करने के लिए कहा गया। तब पीड़िता 78,00,000 लाख रुपए इंवेस्ट कर चुकी थी। उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। जिन नंबरों से बात हो रही थी वो बंद हो गए।

Yamuna Authority क्षेत्र में 14 कंपनियों में उत्पादन हुआ शुरू, 3041 संस्थानों को आवंटित हुआ है भूखंड

30 लाख कराए जा चुका वापस

साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए उनकी जांच की गई। जिसमें एक खाता अचल वर्मा का मिला। इसके खाते में धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर की गई।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और खाते में 10 लाख रुपये फ्रीज कराए। इस मामले में अन्य खातों में ट्रांसफर की गई रकम में से 30 लाख रुपए वापस कराए जा चुके है। 

Advertisment

किसानों की बड़ी जीत, 23 किसानों को मिला अतिरिक्त मुआवजा, प्रशासन ने दिया 10.35 करोड़ का चेक

आरोपी के खिलाफ मिली 54 शिकायत

डीसीपी ने बताया कि आरोपी अचल वर्मा के बैंक खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पर कुल 54 शिकायतें विभिन्न राज्यों से दर्ज की गई है। यानी साइबर के इस खेल का ये मुख्य आरोपी है। इसके बाकी साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  यही नहीं नोएडा के एक अन्य मामले में इसकी संलिप्तता सामने आई है।

Noida Airport : जल्द शुरू होंगी उड़ानें, फरवरी से टिकटों की बुकिंग

Advertisment
Advertisment