/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/kPf2K2b4ms9erFG9AOxA.jpg)
Photograph: (File)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरपोर्ट का निर्माण कार्य धरातल पर आने के बाद औद्योगिक विकास की गाड़ी तेज से पटरी पर आ गई है। ग्रेटर नोएडा में 34 साल के बाद जितनी औद्योगिक भूखंड का आवंटन नहीं हुआ, यीडा में पिछले सात साल के दौरान 3041 औद्योगिक इकाईयों को भूखंड आवंटित किया गया है। जिससे करीब 331670.16 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 447781 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
14 औद्योगिक इकाईयों में उत्पादन शुरू
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण क्षेत्र में पिछले तीन वर्ष के दौरान 14 औद्योगिक इकाईयों में उत्पादन शुरू हो गया है। जिसमें कई फ़ॉर्च्यून 500 कंपनियों शामिल हैं। औद्योगिक निवेश में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकास को रफ्तार मिलने के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने नवंबर 2026 में सबसे पतंजलि ग्रुप को 24ए में फूड एवं हर्बल पार्क को 430 एकड़ भूखंड आवंटित किया था।
Yamuna Authority को होटल और पेट्रोल पंप भूखंड की नीलामी से मिले 12.54 करोड़
20 हजार को मिलेगा रोजगार
अप्रैल 2025 में पतंजलि का एक यूनिट का उत्पादन शुरू होने जा रहा है। दिसंबर तक पूरी तरह से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। जिसमें करीब 20 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। फ़ॉर्च्यून 500 में शामिल एवरी डेनिसन इंडियन प्रालि, सूर्या ग्लोबल फिलक्स फिल्म, वीवो मोबाइल इंडिया प्रालि, मैसर्स बीकानेरवाला फूड प्रालि को भूखंड आवंटित किया था। इन पांचों कंपनियों में 2023 से 2024 के बीच उत्पादन शुरू हो गया है। इसके अलावा खुशबू महेश्वरी, जोगेंद्र यादव, मनीष शर्मा, उमा महेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी, राजकुमार बल्यान, ऐंसट इंडस्ट्रीज, सेवर पिलर्स, मेंडिट लिमिटेड व एक अन्य कंपनी ने उत्पादन शुरू कर दिया है। जिसमें काफी लोगों को रोजगार मिल चुका है।
Committee Recommendation: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच बिल्डरों ने मांगा जीरो पीरियड का लाभ
औद्योगिक भूखंड आवंटन एक नजर में
औद्योगिक भूखंड आवंटन 3041
औद्योगिक भूखंड आवंटन का क्षेत्रफल 1880.75एकड
आवंटन से प्रस्तावित निवेश 331670.19 करोड़
संभावित रोजगार 447781
औद्योगिक भूखंड के लिए आवेदित लीजप्लान 2228
औद्योगिक भूखंड को जारी चेक लिस्ट 2154
औद्योगिक भूखंड के हुए लीजडीड 1553
औद्योगिक भूखंड मंजूर नक्शे 176
औद्योगिक भूखंड को भौतिक कब्जा 980
निर्माणाधीन औद्योगिक भूखंड 114
उत्पादन के लिए तैयार उद्योग- 5
"यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में अब तक 14 औद्योगिक इकाईयां क्रियाशील हो चुकी है। अप्रैल में इनकी संख्या 15 हो जाएगी। आने वाले छह माह में आधा दर्जन से ज्यादा औद्योगिक इकाईयां और क्रियाशील हो जाएगी।" डॉ.अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण
Mahakumbh 2025 : कुंभ में लगा यमुना प्राधिकरण का भव्य स्टॉल, इंटरनेशनल फिल्म सिटी की दिखाई झलक