/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/noida-dm-medha-rupam-2025-08-22-06-45-36.jpg)
Gautam Buddh Nagar DM Medha Rupam(file photo)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क। वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और बिहार में एसआईआऱ के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता इनदिनों कुछ राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। प्रेस कांफ्रेस के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनकी ट्रोलिंग की जा रही है।
यहां तक की उनके परिवार के सदस्य को भी निशाना बनाया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार की बेटी और गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ट्रोलिंग से परेशान होकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना निजी अकाउंट बंद कर दिया है।
पिता के साथ डीएम रूपम को भी टैग किया गया
मेधा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। समूचा विपक्ष केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का लगातार आरोप लगा रहा है। वोट चोरी मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उनके परिवार को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
खासतौर पर जबसे उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले पर सफाई दी। उसके बाद से ज्ञानेश कुमार ट्रोलर के निशान पर हैं। गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम के निजी अकाउंट को भी हर पोस्ट में टैग किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों के फोटो भी पोस्ट किए जा रहे हैं। इससे परेशान होकर डीएम ने अपने सभी निजी सोशल मीडिया अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है।
पहली महिला जिलाधिकारी है मेधा रूपम
मीडिया के लोगों को इस संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें और फोटो पोस्ट की जा रही हैं। इस कारण उन्होंने निजी अकाउंट फिलहाल बंद कर दिया है।
मेधा रूपम की हाल ही में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई थी। वह पहली महिला जिलाधिकारी हैं। इससे पहले वो ग्रेटर नोएडा अथारिटी में एसीईओ का पदभार संभाल चुकी हैं। वो हापुड़ एवं कासंगज में जिलाधिकारी रह चुकी हैं और उनके पति मनीष बंसल सहारनपुर के डीएम हैं।greater noida | Greater Noida News | Greater Noida Updates | greater noida industry | Noida Police Commissionerate Gautam Buddh Nagar DM | Medha Rupam News