Advertisment

Noida: बिहार दिवस के मौके पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम का आयोजन

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा "एक भारत, श्रेष्ठ भारत " कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर 75 के मून क्लाउड बैंक्वेट हाल में किया गया।

author-image
Pratiksha Parashar
noida bjp
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा "एक भारत, श्रेष्ठ भारत " कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर 75 के मून क्लाउड बैंक्वेट हाल में किया गया। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता शामिल होने पहुंचे। बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि देश को गढ़ने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सांसद ने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक,  आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बिहार रहा है। 

एक भारत श्रेष्ठ भारत में बिहार की भूमिका

बिहार दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिहार व सांसद संजय जयसवाल , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश चौहान उपस्थित रहे। वार्ता में पूर्व विधायक विमला बॉथम भी मौजूद रहीं। सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिहार संजय जायसवाल ने बिहार की संस्कृति व बिहारी प्रवासियों के विकसित भारत के निर्माण में योगदान व किस प्रकार बिहार से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भूमिका पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र की एकात्मता एवं श्रेष्टता को समर्पित है। ताकि विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय बन सके। राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सके। 

Advertisment

बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है- संजय जायसवाल

 संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार प्रगति पथ पर अग्रसर है।  बिहार में एक्सप्रेस वे के माध्यम से शहरों और गांव की दूरी आपस में बहुत कम हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का गंगा एक्सप्रेस वे आगे चलकर बिहार के शहरों से भी जुड़ेगा, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के मध्य आवागमन में सुविधा और व्यापार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर एक्सप्रेसवे के बनने से बनारस और भागलपुर के मध्य आवागमन और सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। 

बिहार में अब कल-कारखाने लग रहे

Advertisment

जायसवाल ने कहा कि बिहार एक समय में भारत के सबसे समृद्धशाली राज्यों में एक था परंतु मुगलों के आने के बाद से धीरे-धीरे बिहार का व्यापार कम होने लगा और आजादी के बाद 1990 से सन 2005 तक बिहार में एक ऐसा कुशासन और जातीय वैमनस्य देखा, जिससे बिहार से लगभग सभी व्यापारी पलायन कर गया था, आज बिहार में फिर से व्यापारी अपने कल-कारखाने लग रहे हैं और बिहार के लोगों को उन्हीं के क्षेत्र में रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।

भाजपा को वोट देने की अपील

सांसद संजय जायसवाल ने नोएडा में बसे हुए समस्त प्रवासी बिहारीजन से अनुरोध किया कि वे आगामी बिहार चुनाव में किस प्रकार अहम् भूमिका निभाते हुए वहा निवासित अपने परिवरजनों से भाजपा को वोट करने की अपील करें। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास को सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ महेश शर्मा  ने बिहार व नालंदा की संस्कृतिक विरासत पर जोर दिया व नोएडा में निवासी बिहार के साथियों से आव्हान किया कि भाजपा को जैसी जीत उत्तर प्रदेश में दिलवाई है, वैसी ही जीत बिहार में दिलाने में प्रवासी बिहारियों का बड़ा योगदान रहेगा। 

bjp Noida Bihar
Advertisment
Advertisment